NHAI Digital Local Toll Pass: NHAI ने एक नई पहल की शुरुआत की है. अगर आपके पास भी चार पहिया या उससे अधिक बड़ा वाहन है और आपको बार-बार टोल पार करके गुजरना पड़ता है, तो यह खबर आपके बड़े काम की है. हाल ही में NHAI ने एक बड़ा डिजिटल कदम उठाया है, जिसका सीधा फायदा उन लोगों को होगा जो टोल प्लाजा के आस-पास रहते हैं और उन्हें बार-बार टोल से होकर गुजरना पड़ता है.
अब आपको नया टोल पास बनवाने के लिए किसी सरकारी ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने होंगे और न ही किसी अधिकारी के चक्कर काटने की जरूरत है. NHAI की तरफ से ‘RajmargYatra’ ऐप पर डिजिटल लोकल पास की सुविधा शुरू की गई है. ऐसे में आइए जानते हैं कि यह ऐप क्या है और इससे क्या लाभ होगा.
नया डिजिटल लोकल पास क्या है?
NHAI ने अपने ऑफिशियल ऐप ‘राजमार्ग यात्रा’ में लोगों की सुविधा को देखते हुए एक नया फीचरऐड किया है. इस नए फीचर का सीधा लाभ टोल प्लाजा के आस-पास रहने वाले लोगों को होगा. इसके तहत स्थानीय लोग किसी ऑफिस जाए बिना, घर बैठे अपने मोबाइल के माध्यम से लोकल पास के लिए सीधे आवेदन कर सकते हैं. इस सुविधा की शुरुआत दिल्ली के मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा से हो चुकी है. वहीं NHAI का कहना है कि जल्द ही यह नया फीचर देश के सभी टोल प्लाजा पर लागू किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके.
टोल पास के लिए कौन कर सकता है अप्लाई?
इस फीचर का इस्तेमाल वही लोग कर सकते हैं, जिनके पास खुद का पर्सनलन वाहन है. इसके साथ ही, यदि किसी व्यक्ति का घर टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में आता है, तो वह व्यक्ति घर बैठे आसानी से अपना लोकल पास बनवा सकता है.
ये भी पढ़ें-EPFO अकाउंट में नॉमिनी का नाम दर्ज नहीं है तो किसे मिलेगा PF का पैसा? जानें नियम
कैसे काम करता है डिजिटल वेरिफिकेशन?
- पते की जांच- आपका एड्रेस डिजीलॉकर (DigiLocker) ऐप के जरिए ऑनलाइन वेरिफाई किया जाता है.
- गाड़ी की डिटेल्स- आपकी गाड़ी की पूरी जानकारी सरकारी ‘वाहन’ पोर्टल से ऑटोमैटिक ले ली जाती है.
- दूरी का पता लगाना- कंप्यूटर का नक्शा (GIS सिस्टम) यह पक्का करता है कि आपका घर टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के अंदर ही है.
