Repair, Puncture Aid Limited Highways: एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले लोगों के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने एक बहुत बड़ी खुशखबरी दी है. अब यदि आप कहीं लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं और अचानक बीच रास्ते में आपकी गाड़ी खराब हो जाती है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं होगी. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने यात्रियों की इस परेशानी को देखते हुए एक नई पहल की शुरुआत की है.
सफर को आसान बनाने के लिए NHAI का बड़ा कदम
NHAI ने हाल ही में राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर स्थित वेसाइड एमेनिटीज (WSA) के संचालकों को वाहन मरम्मत और पंचर सुधारने की सुविधा शुरू करने के सख्त निर्देश दिए हैं. NHAI के इस निर्णय के बाद यदि किसी यात्री का वाहन बीच रास्ते में खराब होता है, तो उसे तत्काल मदद मिल सकेगी और गाड़ी की मरम्मत आसानी से हो जाएगी.
Enhancing User Convenience Across National Highways!
— NHAI (@NHAI_Official) June 22, 2026
As part of its commitment to enhancing Ease of Commuting and improving the overall National Highway user experience, #NHAI, through its wholly owned company @Official_NHLML, has directed its field offices to facilitate the… pic.twitter.com/O5NvdFXB1b
हाईवे के सफर को बेहतर बनाने के लिए NHAI की सहयोगी कंपनी NHLML ने अपने क्षेत्रीय ऑफिस को तुरंत हाईवे सुविधा केंद्रों पर गाड़ी मरम्मत और पंचर ठीक करने का इंतजाम करने को कहा है. इसका मुख्य मकसद बीच रास्ते में खराब हुए वाहनों को तुरंत मदद देना और सड़क हादसों को रोकना है.
हाईवे पर यात्रियों को मिलेंगी ज्यादा सुविधाएं
NHLML प्राइवेट कंपनियों के साथ मिलकर राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे आधुनिक सुविधा केंद्र तैयार कर रहा है. इन केंद्रों पर यात्रियों के लिए रोजमर्रा की कई जरूरी सुविधाएं पहले से मौजूद हैं. अब यात्रियों की सहूलियत के लिए इनमें गाड़ियों को ठीक करने वाली दुकानें और पंचर सुधारने की सुविधा भी जोड़ी जाएगी. इसके लिए कंपनियों के साथ हुए पुराने समझौतों में बदलाव की मंजूरी दे दी गई है.
ये भी पढ़ें-E20 पेट्रोल पर इंश्योरेंस क्लेम होगा या नहीं? सरकार ने वायरल दावे की बताई सच्चाई
एक ही जगह मिलेंगी कई जरूरी सेवाएं
इन सुविधा केंद्रों को इस तरह से बनाया जा रहा है ताकि हाईवे और एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले लोगों को हर जरूरी चीज एक ही जगह मिल जाए. यहां आम यात्रियों के साथ-साथ ट्रक और बस जैसे कमर्शियल वाहनों के ड्राइवरों की जरूरतों का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा. रास्ते में गाड़ी खराब होने पर अब लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा, जिससे सबका सफर पहले से ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक हो जाएगा.
