Vistaar NEWS

PM Kisan 23rd Installment: इंतजार हुआ खत्म! पीएम किसान की 23वीं किस्त पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब जारी होगा पैसा

PM Kisan 23rd installment

पीएम किसान योजना 23वीं किस्‍त

PM Kisan 23rd Installment: देश भर में कई ऐसी सरकारी योजनाएं चल रही हैं, जिनका सीधा लाभ देश के करोड़ों लोगों को मिलता है. ऐसी ही एक योजना है ‘पीएम किसान सम्मान निधि योजना’. इस योजना के तहत सरकार देश के किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है. यह पैसा तीन बराबर किस्तों में किसानों के खाते में भेजा जाता है. अब तक पीएम किसान की कुल 16 किस्तें जारी हो चुकी हैं, वहीं अब पात्र लाभार्थी इसकी 23वीं किस्त के इंतजार में हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि पीएम किसान की अगली किस्त कब जारी होगी.

पीएम किसान की 23वीं किस्त कब जारी होगी?

पीएम किसान योजना की पिछली यानी 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को किसानों के खातों में भेजी गई थी. नियम के अनुसार, सरकार हर चार महीने के अंतराल पर यह पैसा देती है. इस आधार पर उम्मीद जताई जा रही है कि 23वीं किस्त का पैसा जुलाई 2026 में जारी किया जा सकता है. हालांकि, सरकार की तरफ से अभी तक इसकी किसी निश्चित तारीख की घोषणा नहीं की गई है.

कब शुरू हुई पीएम किसान स्कीम?

इस लाभकारी योजना की शुरुआत साल 2019 में केंद्र सरकार की तरफ से की गई थी. इसका मुख्य उद्देश्य देश के गरीब किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान कराना है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके.

इस योजना के तहत सरकार समय-समय पर किसानों के खाते में किस्त डाल देती है, ताकि खेती-किसानी से जुड़े कामों में किसी भी तरह की दिक्कत न हो.

पीएम किसान योजना से जुड़ी कुछ जरूरी बातें

पीएम किसान योजना का पैसा पाने के लिए कुछ जरूरी काम पूरे करना बहुत आवश्यक है. सबसे पहले किसान का बैंक खाता आधार कार्ड से जुड़ा होना चाहिए और उनकी e-KYC की प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए. साथ ही बैंक खाते की सभी जानकारी बिल्कुल सही होनी चाहिए ताकि सरकार द्वारा भेजी गई किस्त बिना किसी रुकावट के सीधे आपके खाते में पहुंच सके.

ये भी पढ़ें-PMMVY Scheme: गर्भवती महिलाओं के लिए बड़ा तोहफा, इस योजना के तहत सरकार दे रही 5000 रुपये, जानें कैसे उठाएं लाभ

अब तक कितनी राशि भेजी जा चुकी है?

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पीएम किसान योजना के जरिए अब तक 22 किस्तों में किसानों के खातों में कुल 4.28 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मदद भेजी जा चुकी है. इस योजना का एक बड़ा हिस्सा महिला किसानों को भी मिला है, जहां 2.17 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में सीधे 1.10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि जमा की गई है.

Exit mobile version