ATM Cash Withdrawal New Rules: अगर आप भी कैश निकालने के लिए अपने बैंक से संबंधित ATM मशीन का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. दरअसल, हाल ही में आरबीआई ने एटीएम से कैश निकासी से जुड़े नियमों में बदलाव किया है, जिसका सीधा असर अब ग्राहकों पर दिखाई देगा. नए नियमों के अनुसार, एटीएम मशीन अब खुद बताएगी कि आपने कितनी बार फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन का इस्तेमाल कर लिया है और अगली बार कैश निकालने पर आपको चार्ज देना होगा. आइए जानते हैं कि आरबीआई का नया नियम क्या है.
ATM से पैसा निकालने पर अब मिलेगा पूरा हिसाब
RBI ने बैंकों को नया आदेश दिया है. अब बैंकों को ऐसा सिस्टम बनाना होगा, जिससे ग्राहक को पता चल सके कि उसने इस महीने कितनी बार फ्री में पैसा निकाला है. साथ ही यह भी पता चलेगा कि फ्री लिमिट खत्म होने के बाद अगली बार पैसा निकालने पर कितना पैसा कटेगा. इससे लोगों को अपने खर्च का अंदाजा रहेगा. अगर फ्री ट्रांजैक्शन खत्म हो गए हैं, तो वे सोच-समझकर पैसा निकाल सकेंगे.
फ्री लिमिट खत्म होने पर कितना कटेगा पैसा
- अगर आपने महीने की सारी फ्री निकासी पूरी कर लिया है, तो इसके बाद पैसा निकालने पर बैंक आपसे फीस ले सकता है.
- आरबीआई के अनुसार, यह फीस एक बार में ज्यादा से ज्यादा 23 रुपये होगी.
- इस पर अलग से टैक्स भी लग सकता है.
- हालांकि, हर बैंक अपनी पॉलिसी के हिसाब से फीस तय करेगा.
- यानी अलग-अलग बैंक में फीस थोड़ी अलग हो सकती है, लेकिन यह आरबीआई की तय सीमा से ज्यादा नहीं होगी.
ट्रांजैक्शन फेल हुआ तो नहीं लगेगी फीस
कई बार ऐसा होता है कि कार्ड डालने और पिन डालने के बाद भी मशीन से पैसा नहीं निकलता है. कभी मशीन में कैश खत्म हो जाता है, तो कभी नेटवर्क दिक्कत आ जाती है. ऐसे में आपको घबराने की जरूरत नहीं है. आरबीआई ने साफ कहा है कि ऐसे फेल ट्रांजैक्शन पर कोई चार्ज नहीं लगेगा. साथ ही इसे फ्री लिमिट में भी नहीं गिना जाएगा.
