SBI Strike 2026: भारतीय स्टेट बैंक (State Bank Of India) के ग्राहकों के लिए बहुत बड़ी खबर है. अपनी लंबित मांगों को लेकर एसबीआई कर्मचारी 25 और 26 मई को हड़ताल पर रहेंगे. कर्मचारियों ने दो दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है. इससे दो दिनों तक बैंकिंग कार्य प्रभावित रहेगा. ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 2 मई को सर्कुलर जारी कर इसकी आधिकारिक घोषणा की थी.
SBI कर्मचारी हड़ताल क्यों कर रहे हैं?
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एम्पलॉईज यूनियन के बैनर तले हड़ताल आयोजित की जाएगी.
- यूनियन का कहना है कि लंबे वक्त से लंबित मांगों को लेकर प्रतिवेदन दिया जा रहा है लेकिन सकारात्मक पहल नहीं हुई.
- कई मांग को लेकर दो दिवसीय हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक यूनियन की 16 प्रमुख मांगें हैं.
- इनमें कुछ प्रमुख मांगें – सशस्त्र गार्डों की भर्ती करना, साल 2019 में भर्ती कर्मियों को इंटर सर्कल ट्रांसफर की सुविधा देना, स्थायी नौकरियों में आउटसोर्सिंग की व्यवस्था को खत्म करना चाहिए.
- एंट्री लेवल पदों पर भर्ती बंद है, इससे मौजूदा कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ रहा है.
किन कामों पर असर पड़ेगा?
- बैंक कर्मियों के हड़ताल पर जाने से ग्राहकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
- कैश ट्रांजैक्शन, चेक क्लीयरेंस और बैंकिंग सर्विस पर असर पड़ेगा.
- बैंक काउंटर से पैसे निकालने और जमा करने में समस्या आ सकती है.
- केवाईसी और पासबुक अपडेट कराने जैसे कामों पर भी प्रभाव पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें: कर्ज नहीं चुकाया तो बैंक कैसे करेंगे वसूली? RBI ने जब्त प्रॉपर्टी को लेकर जारी की नई गाइडलाइंस
5 दिनों तक बैंक बंद रह सकता है
- SBI के कर्मचारियों ने दो दिनों की हड़ताल का ऐलान किया है.
- 23 मई को महीने का चौथा शनिवार और 24 मई को रविवार है. दोनों दिन बैंक बंद रहते हैं.
- 25 और 26 मई को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे.
- 27 मई को ईद की वजह से बैंक बंद रहेगा. इस तरह देखा जाए पांच दिनों तक बैंक रहेंगे.
