Vistaar NEWS

SBI ने बढ़ाई ब्याज दरें, अब ज्यादा चुकानी पड़ेगी EMI, आज से लागू हुआ नया नियम

sbi news

SBI बैंक के ब्याज दर बढ़े

Higher EMI From Today: अगर आप SBI बैंक से लोन लेने की सोच रहे हैं या लोन लिया है, तो यह खबर आपके बड़े काम की है. एसबीआई से अब लोन लेने पर अधिक EMI चुकानी होगी. दरअसल, SBI बैंक ने कुछ अवधि के लोन की ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है, जिससे अब अगर कई भी ग्राहक SBI बैंक से लोन लेता है, तो उसे पहले की अपेक्षा ज्यादा EMI चुकानी होगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि SBI ने किन लोन की ब्याज दरों में बढ़ोतरी का है. बढ़ी हुई ब्याज दरों के बारे में जानना बहुत जरूरी है, ताकि आप अपने बजट के हिसाब से लोन ले सकें.

RLLR में हुई बढ़ोतरी

रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) 7.50 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.75 प्रतिशत कर दी गई है. इसमें 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. इसके साथ CRP भी जुड़ेगा. ब्याज दर बढ़ने से ग्राहकों की EMI पर असर पड़ सकता है.

MCLR में भी बढ़ोतरी

SBI ने कुछ अवधि के लिए MCLR में भी बढ़ोतरी की है. एक साल का MCLR 8.70 प्रतिशत से बढ़कर 8.85 प्रतिशत हो गया है. वहीं तीन महीने की दर 8.25 प्रतिशत से बढ़कर 8.40 प्रतिशत हो गई है. छह महीने की MCLR 8.75 प्रतशत और तीन साल की दर 8.95 प्रतिशत हो गई है. लेकिन एक महीने और ओवरनाइट की MCLR अभी भी 7.85 प्रतिशत ही है.

EBLR में कितनी बढ़ोतरी हुई?

SBI ने एक्सटर्नल बेंचमार्क लिंक्ड लेंडिंग रेट (EBLR) को 7.90 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.15 प्रतिशत कर दिया है. इसमें भी 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुआ है. इसमें CRP और BSP भी जुड़ेंगे. जिन ग्राहकों का लोन इन दरों से जुड़ा है, उन्हें पहले के मुकाबले ज्यादा EMI भरनी पड़ सकती है.

ये भी पढ़ें-बैंक खाता धारकों के लिए जरूरी खबर! 30 अक्टूबर तक नहीं कराया ये काम तो ब्लॉक हो जाएगा अकाउंट

कब से लागू होंगी नई दरें?

बता दें कि ये नई दरें आज यानी 15 अक्टूबर 2026 से लागू हो गई हैं. SBI ने इसको लेकर ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है. आपकी EMI पर इसका असर कब दिखेगा, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आपका लोन किस बेंचमार्क से जुड़ा है.

Exit mobile version