Vistaar NEWS

टूथपिक का खास देसी जुगाड़, पूड़ियां नहीं पिएंगी Oil

toothpick-and-salt-kitchen-hack-to-prevent-poori-from-absorbing-excess-oil-desi-jugaad

पूड़ियां भारतीय व्यंजनों का अहम हिस्सा हैं, जिन्हें त्योहारों और खास मौकों पर जरूर बनाया जाता है. लेकिन कई बार तलते समय पूड़ियां बहुत अधिक तेल सोख लेती हैं, जिससे वे चिपचिपी और भारी हो जाती हैं. इससे न केवल स्वाद बिगड़ता है, बल्कि सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है. कुछ आसान देसी नुस्खे अपनाकर आप एकदम क्रिस्पी, फूली हुई और ऑयल-फ्री पूड़ियां बना सकती हैं.

गरम तेल में डालें चुटकी भर नमक और दो टूथपिक 

यह एक पुराना और बेहद कारगर नुस्खा है. जब आप पूड़ियां तलने के लिए कड़ाही में तेल गरम करें, तो उसमें एक चुटकी नमक और दो टूथपिक डाल दें. ऐसा करने से तेल का तापमान संतुलित बना रहता है और पूड़ियों की सतह पर अतिरिक्त तेल नहीं चिपकता. इस तरीके से बनी पूड़ियां सुनहरी, खस्ता और कम तेल वाली बनती हैं.

आटे को सही तरीके से गूंथना है जरूरी 

 पूड़ियों के लिए आटा न तो बहुत ज्यादा संख्त होना चाहिए और न ही बहुत नरम. यदि आटा अधिक नरम होगा, तो पूड़ियां तेल ज्यादा सोखेंगी. आटा गूंथने के बाद उसे कम से कम 20 से 30 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि वह अच्छी तरह सेट हो जाए.

तेल के सही तापमान की करें जांच पूड़ियों को हमेशा

तेज गरम तेल में ही तलना चाहिए. कम गरम तेल में पूड़ियां तेल सोख लेती हैं, जबकि अत्यधिक गरम तेल में वे बाहर से जल जाती हैं और अंदर से कच्ची रह जाती हैं. तापमान जांचने के लिए आटे की एक छोटी गोली तेल में डालें; यदि वह तुरंत ऊपर आ जाए, तो तेल तलने के लिए बिल्कुल तैयार है.

Exit mobile version