Vistaar NEWS

मोबाइल में नेटवर्क कमजोर है? TRAI के Network Anubhav से पता चलेगा किस कंपनी का इंटरनेट है सबसे बेहतर

TRAI

TRAI ने लॉन्च किया Network Anubhav

TRAI Network Anubhav Speed Test: कई बार मोबाइल में पूरे नेटवर्क सिग्नल दिखाई देते हैं, लेकिन इसके बावजूद इंटरनेट की स्पीड धीमी रहती है. कभी वीडियो बार-बार रुकता है, तो कभी ऑनलाइन कॉल के दौरान आवाज ठीक से सुनाई नहीं देता. ऐसी स्थिति में यूजर्स के मन में सवाल आता है कि उनके इलाके में किस टेलीकॉम कंपनी का नेटवर्क सबसे अच्छा है. अब इस सवाल का जवाब ढूंढना आसान हो गया है.

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने Network Anubhav नाम का एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है. इसकी मदद से यूजर्स अपने इलाके में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट की स्पीड की जानकारी हासिल कर सकते हैं.

क्या है Network Anubhav प्लेटफॉर्म?

Network Anubhav TRAI का एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जहां अलग-अलग इलाकों में किए गए नेटवर्क टेस्ट के रिजल्ट देखे जा सकते हैं. इस पर यूजर्स को मोबाइल इंटरनेट की स्पीड, कॉल की क्वालिटी और फिक्स्ड ब्रॉडबैंड से जुड़ी जानकारी मिलेगी.

खास बात यह है कि इस प्लेटफॉर्म पर दूसरे यूजर्स के नेटवर्क टेस्ट का डेटा भी उपलब्ध होगा. इससे लोग अपने इलाके के साथ दूसरे क्षेत्रों में भी नेटवर्क की स्थिति की तुलना कर सकेंगे.

टेलीकॉम कंपनियों को भी होगा फायदा

Network Anubhav प्लेटफॉर्म सिर्फ यूजर्स के लिए ही नहीं, बल्कि टेलीकॉम कंपनियों के लिए भी उपयोगी होगा. इसकी मदद से कंपनियां उन इलाकों का पहचान कर सकेंगी, जहां नेटवर्क की क्वालिटी और इंटरनेट स्पीड बेहतर करने की जरूरत है. इससे नेटवर्क सेवाओं में सुधार करने में मदद मिल सकती है.

P50-P80 और P90 स्पीड का क्या है मतलब?

P50: इसे मिडिल स्पीड कहा जाता है. इसका मतलब है कि कुल टेस्ट में 50 प्रतिशत बार इतनी या इससे ज्यादा स्पीड दर्ज की गई.

P80: इस आंकड़े के अनुसार, 80 प्रतिशत टेस्ट में बताई गई स्पीड या उससे ज्यादा स्पीड मिली है. इसका इस्तेमाल मोबाइल ब्रॉडबैंड की जानकारी के लिए किया जाता है.

P90: यह फिक्स्ड ब्रॉडबैंड से जुड़ा आंकड़ा है. इसका मतलब है कि 90 प्रतिशत टेस्ट में बताई गई स्पीड या उससे ज्यादा स्पीड दर्ज की गई.

Exit mobile version