Vistaar NEWS

UPI यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! 5,000 रुपए तक बिना PIN के करें पेमेंट, जानें पूरी डिटेल

upi

बिना पिन के करें छोटा पेमेंट

UPI Lite: आज के दौर में डिजिटल पेमेंट हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है. अब लोगों को हर समय जेब में नकद पैसे रखने की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि वे आसानी से UPI के जरिए पेमेंट कर सकते हैं. लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) समय-समय पर UPI में नए फीचर जोड़ता रहता है. इन्हीं में से एक खास सुविधा UPI Lite है.

UPI Lite, UPI का हल्का और तेज वर्जन है. इसे खासतौर पर छोटे-छोटे पेमेंट को आसान और तेज बनाने के लिए शुरू किया गया है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि हर बार भुगतान करते समय UPI PIN डालने की जरूरत नहीं होती. साथ ही इंटरनेट की स्पीड धीमी होने पर भी छोटे ट्रांजैक्शन आसानी से किए जा सकते हैं.

UPI Lite क्या होता है?

UPI Lite को साल 2023 में लॉन्च किया गया था ताकि कम रकम वाले डिजिटल पेमेंट बिना किसी परेशानी के किए जा सकें. यह आपके UPI ऐप के अंदर एक छोटे डिजिटल वॉलेट की तरह काम करता है. इसमें आप पहले से कुछ पैसे जोड़कर रख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर उसी बैलेंस से तुरंत भुगतान कर सकते हैं.

अब UPI Lite में अधिकतम 5,000 रुपये तक बैलेंस रखा जा सकता है. हालांकि, एक बार में अधिकतम 1,000 रुपये का ही भुगतान किया जा सकता है. दिनभर में कई बार छोटे-छोटे ट्रांजैक्शन किए जा सकते हैं, लेकिन कुल लेनदेन तय सीमा के अंदर ही होग.

UPI Lite के फायदे

ये भी पढ़ें-Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में होगा पैसा डबल, मिलेगी 100% सरकारी सुरक्षा, जानें पूरी डिटेल

UPI Lite कैसे चालू करें?

Exit mobile version