Vistaar NEWS

क्या आप भी कर रहे हैं किसी और के नाम का SIM इस्तेमाल? हो सकती है जेल और 50 लाख का जुर्माना

SIM Card Fraud Alert

दूसरे का सिम कार्ड यूज करना पड़ सकता है महंगा

Jail And Fine Warning: साइज़ में छोटा दिखने वाला सिम कार्ड मोबाइल फोन के इस्तेमाल के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है. अगर मोबाइल में सिम कार्ड न हो, तो आप कॉल करके किसी से भी बत नहीं कर सकते हैं. अक्सर लोग बिना सोचे-समझे किसी दूसरे व्यक्ति या अपने सगे-संबंधियों के नाम पर जारी सिम कार्ड का इस्तेमाल करने लगते हैं, जो अपको कभी भी बड़ी मुसीबत में डाल सकता है. हाल ही में दूरसंचार विभाग ने सिम कार्ड को लेकर एक बड़ा अलर्ट जारी किया है. सरकार ने स्पष्ट किया है कि अगर सिम कार्ड का गलत इस्तेमाल पकड़ा जाता है, तो दोषी व्यक्ति को 3 साल तक की जेल और 50 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है.

दूरसंचार विभाग को क्यों यह फैसला लेना पड़ा?

आजकल डिजिटल दुनिया में साइबर धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. इसे देखते हुए दूरसंचार विभाग के मध्य प्रदेश लाइसेंस सेवा क्षेत्र ने नकली डॉक्यूमेंट्स से सिम कार्ड चालू करने वालों पर बड़ा कदम उठाए हैं. हाल ही में सइबर क्राइम की जांच के दौरान कुछ ऐसे मामले मिले जहां छत्तीसगढ़ के एक सिम विक्रेता ने लोगों की जानकारी और मर्जी के बिना उनके पहचान पत्रों का गलत इस्तेमाल किया. उसने इन असली डॉक्यूमेंट्स के जरिए गैरकानूनी तरीके से 25 मोबाइल सिम एक्टिवेट कर दिए. इसके बाद दूरसंचार विभाग ने कार्रवाई करते हुए उस POS को तुरंत ब्लैक्लिस्ट कर दिया.

फेक सिम इस्तेमाल करने पर होगी जेल

ये भी पढ़ें-मोबाइल रिचार्ज हो सकता है सस्ता! सरकार टेलीकॉम कंपनियों की फीस घटाने पर कर रही विचार

ये काम करने से बचें

Exit mobile version