Vistaar NEWS

WhatsApp भी हुआ पेड, कंपनी लाई ‘WhatsApp Plus’ सब्सक्रिप्शन, जानें भारत में क्या होगी कीमत

WhatsApp Plus subscription

व्हाट्सएप में मिलेंगे एक्स्ट्रा फीचर्स

WhatsApp Plus subscription: व्हाट्सएप जल्द ही अपना एक नया पेड प्लान ‘WhatsApp Plus’ लेकर आ रहा है, जिसकी फिलहाल टेस्टिंग चल रही है. इस सब्सक्रिप्शन को लेने वाले यूजर्स को कुछ खास और नए फीचर्स मिलेंगे, जो नॉर्मल व्हाट्सएप में नहीं होंगे. काफी समय से इसके आने की चर्चा थी, लेकिन अब इसे कुछ चुनिंदा लोगों के लिए जारी कर दिया गया है ताकि इसकी टेस्टिंग की जा सके.

पेड प्लान आने के बाद क्या-क्या कर सकते हैं?

इस नए प्लान का मुख्य उद्देश्य यूजर्स को अपनी पसंद के हिसाब से ऐप को सजाने की सुविधा देना है. इसमें आपको व्हाट्सएप का लोगो बदलने, नई थीम्स लगाने, मनपसंद रिंगटोन चुनने और खास प्रीमियम स्टिकर्स जैसे फीचर्स मिल सकते हैं. आसान शब्दों में कहें तो, पैसे देकर आप अपने व्हाट्सएप का लुक और अंदाज पूरी तरह बदल सकेंगे.

‘WhatsApp Plus’ की कीमत कितनी होगी?

यह ‘WhatsApp Plus’ प्लान पूरी तरह आपकी मर्जी पर निर्भर करेगा. अगर आप एक्सक्लूसिव फीचर्स चाहते हैं तो पैसे दे सकते हैं, नहीं तो नॉर्मल व्हाट्सएप हमेशा की तरह बिल्कुल फ्री रहेगा. मैसेजिंग और कॉलिंग जैसी जरूरी सेवाओं के लिए आपको कोई पैसा नहीं देना होगा. फिलहाल यह टेस्टिंग के लिए कुछ एंड्रॉयड बीटा यूजर्स के पास आया है और इसकी कीमत लगभग 274 रुपये प्रति महीना हो सकती है.

ये भी पढ़ें-WhatsApp को टक्कर देने आया एलन मस्क का XChat, बिना एड्स और ट्रैकिंग के मिलेंगे ये धाकड़ फीचर्स!

ये खास फीचर्स मिलेंगे

Exit mobile version