WhatsApp को टक्कर देने आया एलन मस्क का XChat, बिना एड्स और ट्रैकिंग के मिलेंगे ये धाकड़ फीचर्स!
एलन मस्क एक्स चैट
Elon Musk XChat: एलन मस्क की कंपनी X ने अपना एक नया मैसेजिंग ऐप XChat पेश किया है, जो अभी सिर्फ आईफोन (iOS) यूजर्स के लिए उपलब्ध है. इस ऐप की मदद से यूजर्स अपने X दोस्तों के साथ मैसेज करने, कॉल करने और फाइल्स भेजने जैसे काम आसानी से कर सकेंगे. इस नए कदम से यह साफ होता है कि मस्क अपनी कंपनी को ‘ऑल-इन-वन’ ऐप बनाने की दिशा में एक नए और अलग तरीके से आगे ले जा रहे हैं.
XChat ऐप में क्या-क्या फीचर्स मिलेंगे?
XChat ऐप में यूजर्स को चैटिंग, ऑडियो-वीडियो कॉलिंग और ग्रुप बनाने जैसी सभी मॉडर्न सुविधाएं मिलेंगी. सुरक्षा के लिहाज से इसमें मैसेज एडिट करने, डिलीट करने और स्क्रीनशॉट रोकने जैसे खास फीचर्स दिए गए हैं, ताकि आपकी बातचीत पूरी तरह सुरक्षित रहे. कंपनी का कहना है कि इस ऐप में कोई भी विज्ञापन (Ads) नहीं दिखेगा और आपकी डेटा को ट्रैक भी नहीं किया जाएगा. अपनी हाई-लेवल प्राइवेसी और सुरक्षा फीचर्स के कारण यह ऐप सीधे तौर पर WhatsApp और Messenger जैसे बड़े ऐप्स को कड़ी चुनौती देने के लिए तैयार है.
अभी किन यूजर्स के लिए उपलब्ध?
अभी XChat ऐप का इस्तेमाल सिर्फ आईफोन (iOS) चलाने वाले लोग ही कर सकते हैं, लेकिन जल्द ही इसे दूसरे प्लेटफॉर्म्स जैसे एंड्रॉयड पर भी लाया जा सकता है. बेन्जी टेलर ने इशारा दिया है कि आने वाले समय में इस ऐप में कई नए और मजेदार अपडेट्स भी जोड़े जाएंगे.
कंपनी जल्द नया पेमेंट सिस्टम लॉन्च करेगी
एलन मस्क पहले ‘X’ को एक ऐसा ऐप बनाना चाहते थे जहां पेमेंट से लेकर शॉपिंग तक सब कुछ एक ही जगह मिले. लेकिन अब उनकी कंपनी अपनी रणनीति बदल रही है और अलग-अलग कामों के लिए अलग-अलग ऐप्स लॉन्च कर रही है. खबरों के अनुसार, कंपनी एक नए पेमेंट सिस्टम पर भी काम कर रही है, जिसे जल्द ही जारी किया जा सकता है. आने वाले समय में XChat में और भी नए फीचर्स जुड़ेंगे, जिससे मस्क का अपना एक बड़ा ऐप नेटवर्क तैयार हो जाएगा.