Birthday Cake Cut In Drain: उत्तर प्रदेश के आगरा में भाजपा नेता ने अपनी ही पार्टी के विकास कार्यों की पोल खोल दी है. जानकारी के अनुसार, भाजपा के पार्षद ने अपने वार्ड में हो रही गंदगी को लेकर कई बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन नगर निगम ने अनसुना कर दिया, जिसके बाद पार्षद ने ऐसा विरोध दर्ज कराया, जो चर्चा का विषय बन गया. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
जानकारी के अनुसार, मामला आगरा के नगला धनी स्थित नई विजय नगर कॉलोनी का है. जहां वार्ड क्रमांक 12 के भाजपा पार्षद किशन नायक के अनोखे विरोध की चर्चा खूब सुर्खियों में है. विजय नगर कॉलोनी में लंगड़े की चौकी नाला जीवनी मंडी रोड से होकर आता है, जिसका 2 किलोमीटर लंबा लगभग 65 प्रतिशत भाग भूमिगत है. स्थानीय लोगों ने वार्ड पार्षद से इसकी शिकायत दर्ज कराई और बताया कि नाले की सफाई 14 सालों से नहीं हुई है. जिसको लेकर वार्ड पार्षद ने नगर निगम में कई बार जानकारी देकर नाले को साफ कराने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला.
Kishan Nayak, a BJP councillor in Agra could be seen celebrating his birthday in a sewer. Local standing in knee deep sewer gathered around the table as Nayak cut cake. He claims municipal corporation officials dodge his open sewer and sanitation complaints. pic.twitter.com/W6TFqxov7u
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) June 26, 2026
12 बार से ज्यादा की शिकायत
पार्षद ने बताया कि अब तक नगर निगम में करीब 12 से ज्यादा बार शिकायत की जा चुकी है. अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण तो कर लिया, लेकिन सफाई नहीं कराई. जिसकी वजह से वार्ड वासी काफी परेशान हैं. पार्षद ने इसका विरोध जताने का ऐसा तरीका ढूढ़ निकाला, जिसकी हर कोई चर्चा कर रहा है.
ये भी पढ़ेंः फीता लेकर ताजिए नापते दिखे ‘UP के सिंघम’ ASP अनुज चौधरी, Video
सोशल मीडिया पर वायरल है वीडियो
दरअसल, गुरुवार को नाली नहीं साफ होने से नाराज पार्षद ने अपने समर्थकों को वार्डवासियों को लेकर नाले में घुस गए और वहीं पर टेबल रखकर अपने जन्मदिन का केक काटा. समर्थकों ने उनके विरोध जताने के इस अंदाज को कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और लोग नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं.
