Vistaar NEWS

यूपी चुनाव से पहले धरने पर बैठे योगी के मंत्री, बोले- निषाद समाज को मिले SC का दर्जा

Sanjay Nishad

संजय निषाद (File Photo)

UP Politics: योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के मुखिया संजय निषाद अपनी समाज को अनुसूचित जाति (SC) का दर्जा देने की मांग उठाई है. मंत्री संजय निषाद ने मल्लाह और निषाद जाति को इसमें शामिल करने की मांग करते हुए अपने समर्थकों के साथ सड़क पर धरने पर बैठ गए हैं. मंत्री ने स्पष्ट कर दिया कि जब तक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पीएम मोदी से बात करके हमारी मांग पर आश्वासन नहीं दे देते. तब तक धरना जारी रहेगा. यूपी चुनाव से पहले संजय निषाद ने प्रदेश का सियासी पारा हाई कर दिया है. जानें क्या है पूरा मामला?

मंत्री संजय निषाद ने निषाद-मल्लाह समाज को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने को लेकर धरने पर बैठने का आह्वान कर दिया. इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक सड़कों पर उतर आए. बड़ी संख्या में समर्थकों के आने से गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया. हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन ने जाम को खुलवाकर यातायात को सुचारू रूप से चालू करवाया.

भारी संख्या में जुटे लोग

मंत्री ने यह धरना महाराजगंज में दिया है. महाराजगंज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का गृह जिला है. इस दौरान मंत्री ने आरक्षण की मांग करते हुए कहा कि जब तक उन्हें आलाकमान से आश्वासन नहीं मिलेगा. तक तक धरने पर बैठे रहेंगे. मंत्री की अपील के बाद उनके समाज के लोग भारी तादात में एकजुट होने लगे हैं.

यूपी चुनाव से पहले सियासी पारा हाई

फिलहाल, मंत्री का स्पष्ट कहना है कि जब तक समाज को एससी का दर्जा नहीं मिलेगा. यह धरना जारी रहेगा. इस दौरान मंत्री कार्यकर्ताओं को संबोधित भी कर रहे हैं. हालांकि, अभी तक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का इस मामले को लेकर कोई भी बयान सामने नहीं आया है. अब देखना यह होगा कि आखिर यह धरना कब तक जारी रहता है और क्या सरकार उनकी बातों को सुनकर SC का दर्जा देती है. लेकिन एक बात जरूर है कि यूपी चुनाव से पहले संजय निषाद के धरने से सियासी पारा जरूर हाई हो गया है.

Exit mobile version