UP चुनाव से पहले सियासी पारा हाई, सीएम योगी बोले- आज दंगाइयों को ‘दाग’ दिया जाता है

UP Assembly Election 2027: सीएम योगी ने कहा कि अब प्रदेश में दंगाइयों के लिए कोई जगह नहीं है. पहले समाजवादी पार्टी के समय दंगाइयों को सम्मानित किया जाता था. लेकिन आज प्रदेश में दंगाइयों को 'दाग' दिया जाता है.
CM Yogi

सीएम योगी आदित्यनाथ (File Photo)

CM Yogi Rioters Remark: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए अब सिर्फ गिना-चुना समय ही बचा है. सभी दल चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं. प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत पूरी भारतीय जनता पार्टी की टीम एक्टिव हो गई है. यानी चुनाव से पहले ही प्रदेश की सियासत गरमा गई है. हाल ही में सीएम योगी ने मीडिया को इंटरव्यू देते हुए दावा किया कि प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है. इस दौरान उन्होंने सपा सरकार पर भी जमकर निशाना साधा.

सीएम योगी ने हाल ही में एक मीडिया संस्थान को इंटरव्यू दिया था. जिसमें उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर खुलकर बात की. CM योगी ने कहा कि अब प्रदेश में दंगाई नहीं बचे हैं. इस दौरान उन्होंने यूपी की कानून-व्यवस्था की बेहतर स्थिति का दावा करते हुए कहा कि हमारे प्रदेश में दंगाइयों का सम्मान नहीं होता है. ऐसे लोगों को पुलिस तुरंत दाग (एनकाउंटर) देती है. सीएम योगी के इस बयान से स्पष्ट है कि उनकी सरकार दंगाइयों को किसी भी हाल में नहीं छोड़ेगी.

सपा पर साधा निशाना

इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि प्रदेश में दंगाइयों के लिए कोई जगह नहीं है. पहले समाजवादी पार्टी के समय दंगाइयों को सम्मानित किया जाता था. लेकिन आज प्रदेश में दंगाइयों को ‘दाग’ दिया जाता है. इस दौरान सीएम योगी ने ऐसी कई घटनाओं का जिक्र किया, जिसमें गुंडों ने जमीन पर कब्जा कर लिया था. सीएम योगी ने कहा कि आज प्रदेश में कोई भी गुंडा पुलिस पर आंख उठाकर नहीं देख सकता है. क्योंकि उसे पता है कि ऐसी हिम्मत की तो टांग दिया जाएगा. गुंडों के अंदर डर पैदा हो गया है.

‘बंटोगे तो कटोगे’ का दिया नारा

फिलहाल, सीएम योगी ने यूपी चुनाव से पहले ऐसा बयान देकर चुनावी सरगर्मियां तेज कर दी है. इस दौरान उन्होंने ‘बंटोगे तो कटोगे’ का नारा देते हुए एकजुट होने की बात कही है. अब देखना यह होगा कि आगामी विधानसभा चुनाव में किस दल को कितना फायदा मिलता है?

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें