Vande Bharat ट्रेन में चढ़ना पड़ा महंगा, यात्री को छोड़ने आए 13 रिश्तेदार फंसे ट्रेन के अंदर, रेलवे ने वसूला 36,000 जुर्माना
वंदे भारत एक्सप्रेस (फाइल फोटो)
Kanpur Automatic Door Incident: अक्सर देखने को मिलता है कि अगर कोई ट्रेन से सफर करने जा रहा है तो उसके परिचित ट्रेन के अंदर तक छोड़ने पहुंच जाते हैं. कई बार यह परेशानी का सबब भी बन जाता है. ठीक इससे मिलता-जुलता मामला एक कानपुर सेंट्रल स्टेशन से सामने आया है. जहां एक व्यक्ति को रेलवे स्टेशन छोड़ने आए परिजन ट्रेन के अंदर ही फंस गए और ट्रेन चल दी. रेलवे ने जांच के दौरान पाया कि 13 लोग बिना टिकट के यात्रा कर रहे हैं, जिनके ऊपर कार्रवाई करते हुए 13 लोगों से कुल 36,140 रुपए वसूले. जानें क्या है पूरा मामला?
दरअसल, वाराणसी से दिल्ली जा रही वंदे भारत ट्रेन में एक व्यक्ति को सफर करना था, जिसे छोड़ने के लिए परिवार के 13 लोग स्टेशन पहुंचे. जिसको सफर करना था. उसे तो सीट पर बैठा दिया, लेकिन परिजन खुद नहीं उतर सके और ट्रेन का गेट बंद हो गया. ऐसे में परिजन ट्रेन के अंदर ही फंसे रह गए और ट्रेन चल दी.
13 यात्रियों से वसूले 36,000 रुपए
इस दौरान एक यात्री को छोड़ने आए परिजन भी यात्री बन गए और करीब 150 किलोमीटर का सफर कर लिया. इस दौरान ट्रेन के अंदर ही टीटीई से मुलाकात हो गई और टीटीई ने भी सभी पर चालानी कार्रवाई करते हुए करीब 36,000 रुपए वसूल लिए. रेलवे के अधिकारियों ने सभी यात्रियों को टूंडला से पहले पड़ने वाले स्टेशन पर ही उतारने की व्यवस्था की. परिजनों ने बताया कि यह घटना ऑटोमैटिक दरवाजा बंद होने की वजह से हुई.
रेलवे ने की अपील
यह घटना उन लोगों के सीख भी है, जो यात्रियों को पहुंचाने के लिए सीधे ट्रेन के अंदर तक पहुंच जाते हैं. रेलवे ने भी लोगों से अपील कही है कि नियमों का सही से पालन करें और ट्रेन के अंदर सिर्फ टिकट वाले यात्री ही प्रवेश करें. किसी और को बिना टिकट ट्रेन में चढ़ना नियमों के खिलाफ है. नहीं तो ऐसी घटना हुई तो बिना वजह यात्रा और जु्र्माना दोनों से जूझना पड़ेगा.



