Yatra to Begin Next Month: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. जिसको लेकर सभी दलों ने पूरे दमखम के साथ तैयारियां शुरू कर दी है. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी जल्द ही पीडीए रथ यात्रा शुरू करने का ऐलान किया है. इसके लिए उन्होंने मल्टी एक्सल बस को विशेष रूप से तैयार किया है. यानी अखिलेश यादव इसी बस में सवार होकर चुनावी कैंपेन शुरू करेंगे. हालांकि, अभी तक सपा ने डेट, रूट को लेकर कोई शेड्यूल तय नहीं किया है.
अखिलेश यादव की यह विशेष बस बुधवार को राजधानी लखनऊ के सपा मुख्यालय पहुंच गई है. जिसमें अगले महीने अखिलेश यादव राज्यव्यापी ‘पीडीए रथ यात्रा’ शुरू करने वाले हैं. अखिलेश यादव इस यात्रा के माध्यम से पार्टी के पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) वोटों को एकजुट करने का प्रयास करेंगे.
अखिलेश का PDA रथ तैयार
बस की अगर बात की जाए तो इसका लाल रंग रखा गया है. जो सपा का पारंपरिक कलर माना जाता है. बस पर ‘समाजवादी पीडीए यात्रा’ और उसके नीचे पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक लिखा है. यानी इससे यह तो साफ हो गया कि अखिलेश ने पी से पंडित बताया था. वह एक जुमला है. वहीं, बस की दूसरी तरफ अखिलेश की तस्वीर के साथ ‘सामाजिक न्याय का परचम लहराएगा, पीडीए ही परिवर्तन लाएगा’ लिखा है. इसके साथ ही बस में भीमराव आंबेडकर, जनेश्वर मिश्र, राम मनोहर लोहिया और बेनी प्रसाद वर्मा की तस्वीरें लगी हैं.
ये भी पढ़ेंः उत्तर प्रदेश में BJP का ‘मिशन 71’ शुरू, मेरठ से 2027 की चुनावी बिसात सजाएंगे नितिन नवीन
भाजपा V/S पीडीए की लड़ाई: अखिलेश यादव
अखिलेश यादव यूपी चुनाव 2027 में सत्ता पर वापसी के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं. हालांकि, लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन ठीक-ठाक देखने को मिला, जिसके बाद से सपा और एक्टिव हो गई है. अखिलेश यादव खुद इस चुनाव में सीधे तौर पर भाजपा बनाम पीडीए की लड़ाई बता रहे हैं. अब देखना यह होगा कि यूपी चुनाव में इस यात्रा का कितना असर दिखाई देता है.
