उत्तर प्रदेश में BJP का ‘मिशन 71’ शुरू, मेरठ से 2027 की चुनावी बिसात सजाएंगे नितिन नवीन

BJP Mission 71 in UP: बीजेपी ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए वेस्ट यूपी की 71 सीटों पर फोकस बढ़ा दिया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 21 सितंबर को मेरठ और 22 सितंबर को सहारनपुर पहुंचकर संगठन की तैयारियों की समीक्षा करेंगे.
नितिन नवीन

नितिन नवीन

BJP’s 2027 Election Game Plan: उत्तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दल अभी से ही तैयार‍ियों में जुट गए हैं. इसी कड़ी में बीजेपी भी अब यूपी में सत्ता की हैट्रिक लगाने की मंशा से तैयार‍ियों में लगी हुई है. इसकी शुरुआत वेस्ट यूपी से ही की जाएगी. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो द‍िन के मेरठ और सहारनपुर दौरेपर आने वाले हैं. बीजेपी हाईकमान का मानना है कि जब-जब सियासी तौर पर वेस्ट यूपी बेस्‍ट साबित होता है, तब पूरा प्रदेश फतह करने में आसानी होती हैं.

भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक लिहाज से वेस्ट यूपी में 14 जिले आते हैं. इनमें 71 विधानसभा सीट हैं. यूपी में भले ही 2022 में बीजेपी की सरकार दूसरी बार बन गई हो, लेकिन इन 71 सीटों पर सपा और आरएलडी की दोस्ती से खासा नुकसान बीजेपी को हुआ था.

साल 2017 में भी यही से हुई थी शुरुआत

साल 2017 में एक सीट जीतने वाली आरएलडी ने 2024 में सपा के साथ मिलकर आठ सीट जीती थी. एक सीट बाद में उपचुनाव में जीतकर संख्या 9 कर ली थी. इसी तरह सपा ने भी बीजेपी से कई सीटे झटक ली थी. यही वजह है कि इस बार बीजेपी ने अभी से ही तैयार‍ियां शुरू कर दी हैं.
इस प्लान पर आगे बढ़ेंगे नितिन नवीन

सीट बढ़ाने पर रहेगा फोकस

अध्यक्ष बनने के बाद नित‍िन नवीन का यह पहला दौरा होगा. इस दौरे में वह बूथ, शक्ति केंद्र, मंडल, जिला, वेस्ट यूपी हर स्तर के संगठन की तैयारी को परखेंगे. इसके साथ ही बताएंगे कि 2022 में कम हुई सियासी ताकत को फिर से किस तरह बढ़ाकर 2027 में हैट्रिक लगानी हैं.

2014 के लोकसभा चुनाव की सहारनपुर से शुरूआत की गई थी. दूसरा पड़ाव मेरठ रखा गया था. 2017 और 2022 के विधानसभा, 2019 के लोकसभा चुनाव का बिगुल भी सहारनपुर से फूंका गया था. अब 21 सितंबर को 2027 का भी मेरठ से फूंका जाएगा. अगले दिन 22 को नितिन नवीन सहारपुर में रहकर फतह 71 के टारगेट को भेदने के अभियान को आगे बढ़ाएंगे.

ये भी पढ़ें: यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा सपा में शामिल

ज़रूर पढ़ें