Azam Khan Election Disqualification: उत्तर प्रदेश की राजनीति का बड़ा चेहरा और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को जमानत मिल गई है. यानी कि अब आजम खान जेल से बाहर आ सकेंगे. लेकिन बड़ा सवाल है कि क्या वे चुनाव लड़ पाएंगे? क्योंकि दूसरे मामलों में हुई सजाएं उनके चुनाव लड़ने की राह में बाधा बनी हुई हैं. अब ऐसे में संभावना है कि आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा सियासी विरासत को संभाल सकती हैं.
यूपी चुनाव के लिए अब गिना-चुना समय ही बचा है. ऐसे में चुनाव की तैयारियां भी जोरों पर है. इसी बीच आजम खान और उनके बेटे को इलाहाबाद हाई कोर्ट से जमानत मिल गई. जमानत मिलने के बाद कयास लगाए जाने लगे कि वे आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, लेकिन अभी वे चुनाव लड़ेंगे या नहीं. यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. क्योंकि अभी कुछ कानूनी दांवपेच बाधा बन रही हैं.
आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम के लिए 2027 का चुनाव लड़ना आसान नहीं दिख रहा है. भले ही उन्हें जमानत मिल गई है कि अभी भी उनके चुनाव लड़ने में बाधा बनी हुई है.
क्या है नियम?
जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 8(3) के अनुसार, दो साल या उससे अधिक की सजा पाने वाला व्यक्ति अगर अपनी सजा पूरी भी कर लेता है तो वह अगले 6 सालों तक चुनाव नहीं लड़ सकता है. ऐसे में आजम खान 2028 का चुनाव नहीं लड़ते हैं, क्योंकि उन पर 2028 तक चुनाव नहीं लड़ने पर रोक लगी है. वहीं बेटे अब्दुल्ला आजम पर 2020 तक रोक है. यानी कि आजम खान के परिवार से अगर कोई चुनाव लड़ सकता है, तो वह उनकी पत्नी तंजीन फातिमा है. इसके अलावा कोई चुनाव नहीं लड़ पाएगा.
पत्नी पर टिकी हैं नजरें
ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि आजम खान के परिवार से उनकी पत्नी तंजीन फातिमा चुनावी मोर्चा संभाल सकती हैं. तंजीन फातिमा पूर्व सांसद हैं. हालांकि, पैन कार्ड मामले में उन्हें भी सजा मिली थी, लेकिन हाई कोर्ट ने रोक लगा दी, जिसके बाद उनके चुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो गया. फिलहाल, अब देखना होगा कि आजम खान परिवार से कौन होगा विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार? इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं.
