Vistaar NEWS

UP में स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब नहीं कटेगा कनेक्शन! जानें नया नियम

UP Smart Meter

योगी सरकार ने स्मार्ट मीटर वालों को बड़ी राहत दी.

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है. इन दिनों स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है. इसी दौरान योगी सरकार ने बड़ी राहत की घोषणा कर दी. योगी सरकार के निर्देशानुसार, अगर आपका बैलेंस नेगेटिव में होगा तब भी एक माह तक बिजली का कनेक्शन नहीं कटेगा. लेकिन यह नियम सबके लिए नहीं है. इसका लाभ सिर्फ और सिर्फ 1 किलोवाट तक के कनेक्शनधारियों को मिलेगा. इसके साथ ही दो किलोवाट तक वालों की अगर 200 रुपए बिजली बिल माइनस भी है, तो उनका कनेक्शन नहीं काटा जाएगा. सरकार ने भीषण गर्मी को देखते हुए यह फैसला लिया है, ताकि किसी को भी परेशान नहीं होना पड़े.

योगी सरकार के इस फैसले से घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी. खासतौर पर उन लोगों को फायदा मिलेगा, जो किसी कारणवश बिल जमा नहीं कर पाते हैं. अब ऐसे लोगों को थोड़ी सी राहत मिल सकती है. सरकार ने बिजली विभाग को जो निर्देश दिए हैं. उसमें कहा कि किसी भी उपभोक्ता का कनेक्शन काटने से पहले कम से कम 5 अनिवार्य SMS भेजे जाएं. इसके बाद ही कोई कार्रवाई करें.

मेंटेनेंस कार्यों पर फोकस रखने के निर्देश

बिजली विभाग मैसेज के माध्यम से उपभोक्ताओं को उनकी बकाया बिजली बिल की जानकारी देगी. इसके साथ ही उनको भुगतान करने के लिए समय भी दिया जाएगा. अचानक से किसी का कनेक्शन नहीं काटा जाएगा. इसके अलावा सीएम योगी ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि गर्मी के मौसम में मेंटेनेंस के कार्यों को प्राथमिकता दें और उनका त्वरित निराकरण करें. लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

ये भी पढ़ेंः एआई से बिना रुके कट जाएगा टोल, कैसा है 594KM लंबा गंगा एक्सप्रेसवे, 29 अप्रैल को PM मोदी करेंगे उद्घाटन

सरकार के इस फैसले की पीछे की वजह है कि किसी को अंधेरे में नहीं रहना पड़े. इससे पहले ऊर्जा मंत्री ने साफ निर्देश दिए थे कि रविवार या किसी भी सरकारी छुट्टी के दिन, अगर बैलेंस खत्म हो जाए, तब भी बिजली कनेक्शन नहीं काटा जा सकता है. रिचार्ज कराने के लिए 15 दिन का समय देना होगा. वहीं कनेक्शन काटने के लिए कम से कम 30 दिनों का समय देना जरूरी है.

Exit mobile version