Vistaar NEWS

यूपी चुनाव से पहले सीएम योगी का मास्टरस्ट्रोक, नाराज नेताओं को मनाने खुद फ्रंटफुट पर उतरे

CM Yogi Internal Damage Control

यूपी चुनाव से पहले सीएम योगी का मास्टरस्ट्रोक, नाराज नेताओं को मनाने खुद फ्रंटफुट पर उतरे

CM Yogi Internal Damage Control: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी कोई भी गलती नहीं करना चाहती. इसके लिए सीएम योगी खुद फ्रंटफुट पर उतर आए हैं. प्रदेश के उन सभी नेताओं को बुलाकर खुद उनका हालचाल ले रहे हैं, जो पिछले कुछ समय से पार्टी से नाराज चल रहे थे. ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के नेताओं की नाराजगी का कोई असर न पड़े.

यूपी में 10 सालों से भाजपा की सरकार है. लेकिन भाजपा इस बार भी सत्ता में वापसी करना चाहती है. इसके लिए कोई भी हथकंडे छोड़ना नहीं चाहती. यानी पार्टी कोई भी जोखिम लेने के मूड में नहीं है. वहीं भाजपा से नाराज नेताओं पर विपक्षी दलों का पूरा फोकस है कि कैसे भी करके उन्हें अपने पाले में शामिल कर लिया जाए. लेकिन सूबे के सीएम खुद सियासी समीकरण को साधने और नाराज नेताओं को मनाने के लिए सामने आए हैं. ऐसे नेताओं को अपने पास बुलाकर वन टू वन बातचीत कर रहे हैं. सीएम से मुलाकात की कई ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जो पिछले कुछ समय से पार्टी की कार्यप्रणाली से नाराज चल रहे थे.

धर्मेंद्र कश्यप की बगावत के बाद एक्टिव हुए सीएम

हाल ही में राज्यसभा के लिए भाजपा ने 8 प्रत्याशियों का ऐलान किया था. जिसके बाद से कई ऐसे नेता जो राज्यसभा चुनाव की आस लगाए बैठे थे. वो नाराज हो गए. इसी बीच पिछड़ा वर्ग के बड़े नेता और पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप और उनकी बेटी ने समाजवादी पार्टी का थामन थाम लिया. जिसके बाद पार्टी का शीर्ष नेतृव्य एक्टिव हुआ और नाराज नेताओं को मनाने के लिए खुद सीएम योगी आगे आए.

इन नेताओं से भी की मुलाकात

भाजपा से राज्यसभा उम्मीदवार नहीं बनाए जाने पर पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री भी अंदर-अंदर नाराज चल रहे थे. जिन्हें सीएम योगी ने अपने पास बुलाया और उनसे बातचीत कर नाराजगी खत्म कराई. इसके बाद भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी के साथ मुलाकात की. बुंदेलखंड के चर्चित विधायक बृजभूषण राजपूत के पिता से भी सीएम योगी ने मुलाकात की, क्योंकि बृजभूषण राजपूत और मंत्री दयाशंकर सिंह के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था.

ये भी पढ़ेंः ‘बेईमानी करनी है तो कार्यालय बनाने की क्या जरूरत?’ चुनाव आयोग को लेकर BJP पर भड़के अखिलेश यादव

सीएम योगी अब खुद हर इलाके के ऐसे नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं, जिनको किसी न किसी बात को लेकर पार्टी से नाराजगी है. सीएम योगी इन मुलाकात के माध्यम से पार्टी में एकजुटता देने का प्रयास कर रहे हैं. ताकि 2027 विधानसभा चुनाव की राह आसान हो जाए.

Exit mobile version