Yogi Adityanath mother funeral: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मां सावित्री देवी को अंतिम श्रद्धांजलि देते समय भावुक हो गए. शनिवार को सीएम योगी अपने पैतृक घर उत्तराखंड के पंचूर गांव पहुंचे, जहां शुक्रवार को उनकी मां का 91 साल की उम्र में निधन हो गया था. मां के पार्थिव शरीर को देखते हुए उनके आंखों से आंसू निकल आए, जिसे वे पोछते नजर आए. सावित्री देवी का अंतिम संस्कार हरिद्वार के चंडीघाट पर किया जाएगा.
सीएम योगी अपनी मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उत्तराखंड के पंचूर गांव पहुंचे हैं. जहां उन्होंने मां के पार्थिव शरीर को कंधा दिया. मां की अंतिम यात्रा चंडीघाट के लिए रवाना हो गई है. चंडीघाट पर सुबह करीब साढे़ 11 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा.
#WATCH | Panchur, Uttarakhand: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath gets emotional as he pays his last respects to his mother, Savitri Devi, who passed away yesterday. https://t.co/tDzb0WZpJ6
— ANI (@ANI) November 21, 2026
अंतिम संस्कार के बाद जाएंगे लखनऊ
सीएम योगी मां के अंतिम संस्कार के बाद सीधे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे. लखनऊ में शाम साढ़े 5 बजे से 6 बजकर 45 मिनट तक पीएम मोदी की मौजूदगी में कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया है. सीएम योगी इस आयोजन में शामिल होंगे.
पैतृक आवास पर हुआ निधन
बता दें, सीएम योगी की मां सावित्री देवी का निधन शुक्रवार की सुबह उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में हुआ था. यहां सीएम योगी का पैतृक आवास बना है. मां सावित्री देवी काफी लंबे समय से बीमार चल रही थीं. लेकिन शुक्रवार की सुबह उनका करीब 10:45 बजे निधन हो गया. जिस दौरान उनके निधन की खबर मिली. उस समय सीएम योगी गोरखपुर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में अपना संबोधन दे रहे थे.
