UP Minister Touches SP MP Feet: उत्तर प्रदेश की राजनीति में आज एक अलग ही नजारा देखने को मिला. योगी सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह ने समाजवादी पार्टी के नेता और अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद का पैर छूकर आशीर्वाद लिया. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस दौरान स्थानीय विधायक चंद्रभानु पासवान और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह भी साथ रहे.
दरअसल, यह घटना अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा स्थित इनायतनगर क्षेत्र के एक निजी होटल के उद्घाटन समारोह के दौरान की है. जहां अलग-अलग विचारधाराओं से संबंध रखने वाले दोनों नेता आपस में टकरा गए. इस दौरान मंत्री ने सपा सांसद का पैर छूकर आशीर्वाद लिया और उनका हाथ थामा. इसके बाद कई मिनटों तक दोनों नेता आपस में बात करते नजर आए, जैसे दोनों के बीच कितनी गहरी दोस्ती हो.
अयोध्या में दिखा सियासी भाईचारा! 🤝
— Ankit Tiwari (@ankituplive) September 23, 2026
यूपी के मंत्री दयाशंकर सिंह ने सपा सांसद अवधेश प्रसाद के पैर छूकर लिया आशीर्वाद।
दोनों नेताओं की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।#Ayodhya #UttarPradesh #DayashankarSingh #AwadheshPrasad #Politics #ViralPhoto #UPNews pic.twitter.com/mUAayeMpCJ
अवधेश प्रसाद को बताया मामा
इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें दोनों नेता एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए. इस दौरान मंत्री दयाशंकर सिंह ने अवधेश प्रसाद से अपने पारिवारिक रिश्तों का भी जिक्र किया और उन्हें अपना मामा बताया. जब इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया. लोगों ने उदाहरण भी दिया कि राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं. इसका जीता-जागता उदाहरण है.
ये भी पढ़ेंः ‘तुम कमोड साफ करते हो, साथ रहने में शर्म आती है…’, सरकारी नौकरी लगते ही बदल गई पत्नी, FIR दर्ज
मंत्री ने बताया मामा-भांजा का रिश्ता
मंत्री दयाशंकर सिंह का कहना है कि हमारे बीच मामा-भांजा का रिश्ता है. हम बचपन से ही अवधेश प्रसाद को जानते हैं और उनको मामा बोलता हूं. यह बात स्थानीय लोग भी जानते हैं कि दोनों एक-दूसरे का दलगत राजनीति से उठकर सम्मान करते हैं. फिलहाल, इस मुलाकात के दौरान अनोखी आत्मीयता देख लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया.
