Vistaar NEWS

पूर्व मंत्री अशोक यादव का बड़ा दावा, कहा- अखिलेश की दोनों बेटियां लड़ेंगी यूपी चुनाव

Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

Ashok Yadav Big Statement: उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के वरिष्ठ नेता अशोक यादव ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है. इस दौरान उन्होंने दावा किया कि यूपी चुनाव में अखिलेश यादव अपनी दोनों बेटियों को चुनाव लड़वाने वाले हैं. इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि अपनी उपजाति कमरिया के लोगों को ही चुनाव में टिकट दे रहे हैं. अशोक यादव ने पीडीए (PDA) का मतलब बताया ‘पहला दावेदार अहीर’.

दो प्रकार के होते हैं यादव: पूर्व मंत्री

अशोक यादव ने बताया कि यादवों के दो गोत्र घोसी और कमरिया बहुत स्ट्रांग होते हैं. जिसमें घोसी की 85 प्रतिशत आबादी है और कमरिया की सिर्फ 15 प्रतिशत. अखिलेश यादव का गोत्र कमरिया है. इस दौरान उन्होंने पूछा कि घोषी की जनसंख्या अधिक होने के बाद भी उन्हें टिकट क्यों नहीं दिया जाता है. इस दौरान उन्होंने कहा कि हो सकता है कि मैं गलत हो जाऊं, लेकिन मैंने सुना है कि अखिलेश की एक बेटी जसवंत नगर से तो दूसरी बेटी मैनपुरी से चुनाव लड़ने वाली है.

15 प्रतिशत वाले खा रहे 85 प्रतिशत वालों का हक

अशोक यादव के अलावा योगी सरकार के मंत्री और सुहेलदेव पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर ने भी अखिलेश यादव को लेकर तंज कसा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, अखिलेश जी अब गाय-भैंस की सेवा करने वाले अहीर भाई जाग चुके हैं और आपका खेल भी समझ चुके हैं. अभी तक हम सिर्फ दो ही प्रकार को अहीर को जानते थे. एक सपाई और दूसरे श्रीकृष्ण जी वाले. लेकिन अब पता चला की आप तो 15 प्रतिशत वाले हैं, लेकिन हक 85 प्रतिशत वालों का खा रहे हैं.

मंत्री ने पूछा- कितने ग्वाला को दिया टिकट

मंत्री ने आगे लिखा कि अखिलेश जी आपको 85 प्रतिशत वाले घोषी यानी कि ग्वाला बिल्कुल पसंद नहीं हैं. आप सिर्फ 15 प्रतिशत वालों को ही अपना मानते हैं. इस दौरान ओपी राजभर ने पूछा कि बस इतना बता दीजिए कि 2017 से लेकर 2024 तक के चुनाव में आपने कितने घोसी यानी ग्वाला और कितने कमरिया को टिकट दिया है? अब 85 प्रतिशत वाला ग्वाला समाज आपको बुरे दौर का दर्शन कराएगा.

Exit mobile version