UP Mausam: उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश की वजह से बाढ़ के हालात बन गए हैं. कई जिलों में नदियां उफान पर हैं. प्रयागराज में गंगा-जमुना का जलस्तर बढ़ने से घाट और रिवर फ्रंट जलमग्न हैं. रविवार को सुबह से ही रुक-रुककर तेज बारिश हो रही है. इसके साथ ही लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज समेत 40 से अधिक शहरों में बादल छाए हैं. हालांकि, कुछ जिलों में तेज धूप भी छाई हुई है.
यूपी में इन दिनों लगातार बारिश की वजह से नदियां उफान पर हैं. 19 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं. बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नाव और मोटर वोट के माध्यम से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है. प्रयागराज में तो जलमग्न की स्थिति के बीच सीढ़ियों में ही अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है. वहीं अगर वाराणसी की अगर बात करें, तो यहां गंगा नदी उफान पर है. लगभग सभी घाटों की सीढ़ियां एक-एक कर जलमग्न होने लगी हैं.
प्रयागराज के वाराणसी तक जलमग्न
प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. वाराणसी में अस्सी घाट स्थित ‘सुबह-ए-बनारस’ का मंच पूरी तरह से डूब चुका है. वरुणा नदी का पानी रिहाइशी कॉलोनियों तक पहुंचने लगा है. कानपुर में तो पांडू नदी के उफान होने की वजह से निचले स्तर पर बनी कालोनियां डूब गई हैं. बाराबंकी में तो सरयू नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. शाहजहांपुर में भी सुबह-सुबह मौसम का मिजाज अचानक बदल गया और घना कोहरा देखने को मिला. मौसम विभाग के अनुसार, यहां पर विजिबिलिटी केवल 50 मीटर बची थी.
ये भी पढ़ेंः रक्षाबंधन पर यूपी में बसों में फ्री सफर करेंगी महिलाएं, सीएम योगी का बड़ा तोहफा
कई जिलों में बाढ़ के हालात
हालांकि, मौसम विभाग ने आज रविवार को प्रदेश के 58 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई थी. मौसम विभाग के मुताबिक, 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं पिछले 24 घंटे की अगर बात करें, तो 60 जिलों में जमकर बारिश हुई. फिलहाल, अभी भी प्रदेश के अंदर बारिश का दौर जारी है. कई जिलों में बाढ़ के हालात बन गए हैं.
