इलाहाबाद हाई कोर्ट ने रद्द किया PSC 2025 का प्रारंभिक परीक्षा परिणाम, अब दोबारा होगा मेन एग्जाम
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने रद्द किया PSC 2025 का प्रारंभिक परीक्षा परिणाम
Allahabad HC Cencelled Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2025 के परिणाम को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने रद्द कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि परिणाम को संसोधित कर नए सिरे से जारी किया जाए. यह मामला उन आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों से जुड़ा है, जिनके अंक अनारक्षित यानी सामान्य कैटेगरी के कटऑफ से ज्यादा थे. लेकिन उन्हें अनारक्षित कैटेगरी की मेरिट लिस्ट में जगह नहीं दी गई. यह मामला इलाहाबाद हाई कोर्ट में लंबित था. जिस पर आज हाई कोर्ट ने सुनवाई की है.
पीसीएस 2025 की भर्ती प्रक्रिया को लेकर माइग्रेशन के मु्द्दे पर इलाहाबाद हाई कोर्ट का फाइनल फैसला आ गया है. इस फैसले के बाद जो मेरिट लिस्ट पहले जारी की गई थी, उसमें बदलाव हो सकता है. क्योंकि कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि पहले हुई परीक्षा के आधार पर संसोधित रिजल्ट फिर से जारी किए जाएं.
क्या था मामला?
दरअसल, कई ऐसा आरक्षित वर्ग के छात्र थे, जिनका सामान्य कैटेगरी के कटऑफ से ज्यादा नंबर आए थे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अनारक्षित श्रेणी की मेरिट लिस्ट में जगह नहीं दी गई. इसके लेकर संजय कुमार और 3 अभ्यर्थियों ने सीधे हाई कोर्ट का रुख किया और याचिका दाखिल कर दी.
इलाहाबाद हाई कोर्ट में आज शुक्रवार को न्यायमूर्ति मनीष कुमार निगम की एकल पीठ ने इस मामले में सुनवाई करते हुए प्रारंभिक परीक्षा परिणाम में संसोधन करते हुए दोबारा जारी करने का निर्देश दिया है. हालांकि, हाई कोर्ट के इस आदेश का असर आगे की चयन प्रक्रिया पर भी पड़ेगा.
दोबारा होगी मुख्य परीक्षा
हाई कोर्ट ने आज प्रारंभिक परीक्षा परिणाम को रद्द कर दिया है. अब सबके मन में एक ही सवाल पैदा हो रहा है कि क्या अब परीक्षा दोबारा आयोजित होगी? लेकिन ऐसा नहीं है. सिर्फ मुख्य परीक्षा की दोबारा आयोजित होगी. इसके बाद परीक्षा में पास होने वालों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.



