Vistaar NEWS

Ganga Expressway: एआई से बिना रुके कट जाएगा टोल, कैसा है 594KM लंबा गंगा एक्सप्रेसवे, 29 अप्रैल को PM मोदी करेंगे उद्घाटन

UP Ganga Expressway Update

गंगा एक्सप्रेसवे

Ganga Expressway: उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे (594KM) गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को करेंगे. यह एक्सप्रेसवे 12 जिलों को जोड़ता है. प्रयागराज से मेरठ तक सफर करने में जहां पहले 12 घंटे का समय लगता था. वहीं अब यह सफर मात्र 6 से 7 घंटे में पूरा हो जाएगा. इसके साथ ही इस एक्सप्रेसवे में कई आत्याधुनिक चीजें लगाई गई हैं. एआई के माध्यम से गाड़ियों के बिना रुके ही टोल कट जाएगा. जानें गंगा एक्सप्रेसवे की क्या है खासियत?

गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के 12 जिले मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज से होकर गुजरेगा. इस एक्सप्रेसवे के बनने से व्यापार, उद्योग और रोजगार के भी नए अवसर पैदा होंगे. गंगा एक्सप्रेसवे कई मामलों में अन्य एक्सप्रेसवे से काफी अलग है. इसके बाद गोरखपुर-शामली ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेसवे पर भी काम चल रहा है, जो तकरीबन 700KM लंबा होगा.

गंगा एक्सप्रेसवे में क्या है खास?

गंगा एक्सप्रेसवे में यात्रियों को कई सुविधाएं मिलेंगी. जैसे पेट्रोल पंप, टॉयलेट्स, ट्रामा सेंटर, डॉरमेट्री, मोटेल, ढाबा, कैफेटेरिया, फूड कोर्ट और इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग प्वाइंट शामिल है. अगर रास्ते में आपका वाहन खराब हुआ, तो मोटर व्हीकल सर्विस सेंटर भी मिलेगा. इसके अलावा बड़ी पार्किंग की भी व्यवस्था रहेगी.

कनेक्टिविटी का मिलेगा लाभ

गंगा एक्सप्रेसवे की वजह से प्रयागराज और मेरठ के बीच सीधी कनेक्टविटी बढ़ेगी. जिसकी वजह से पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी. स्थानीय कारोबार और रोजगार को सीधा लाभ मिलेगा. बेहतर कनेक्टिविटी का सीधा मतलब है कम लॉजिस्टिक्स लागत.

ये भी पढ़ेंः पीएफ का पैसा निकालने की लिमिट तय! UPI से निकाल सकेंगे, जानें कब से लागू होगा यह नियम

टोल के नहीं रुकना पड़ेगा

आमतौर पर सफर करते समय टोल प्लाजा पर कुछ देर के लिए रुकना पड़ता है. लेकिन गंगा एक्सप्रेसवे में ऐसा नहीं है. यहां पर कुल 14 प्लाजा बनाए जा रहे हैं, जो पूरी तरह से डिजिटल और मॉडर्न रहेंगे. अगर आप भी इन टोल प्लाजा से होकर गुजरते हैं, तो आपको रुकने की जरूरत नहीं है. क्योंकि यहां पर टोल कलेक्शन के लिए सेंसर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक पर बेस्ट हाईटेक कैमरे लगाए गए हैं. जिसकी मदद से आपका टोल पार करते ही पैसे कट जाएगा.

गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने में अहम भूमिका निभा सकता है. अभी फिलहाल इसे 6 लेन तैयार किया गया है, लेकिन आगे आने वाले समय में इसका विस्तार 8 लेन में किया जा सकता है.

Exit mobile version