Ganga Expressway Toll Tax: गंगा एक्सप्रेसवे पर कितना लगेगा टोल? जानें कार, बाइक समेत सभी गाड़ियों का चार्ज

Ganga Expressway Toll Tax: गंगा एक्सप्रेसवे पर टोल प्रति किलोमीटर के हिसाब से तय किया गया है, जो वाहन की इंट्री व इग्जिट पॉइंट के आधार पर फास्टैग से स्वंय ही कट जाएगा.
Ganga Expressway Toll Tax

गंगा एक्सप्रेस टोल

Ganga Expressway Toll Tax: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई जिले से आज उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया है. उद्घाटन के बाद गंगा एक्सप्रेसवे पर कल रात यानी गुरुवार 12 बजे से टोल वसूली शुरू हो जाएगी. यह एक्सप्रेस जितना अच्छा है, उतना ही महंगा होने वाला है. इस पर टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर और ट्रैक्टर को भी टोल देना होगा. यानी किसी को भी बिना टोल दिए गुजरने की अनुमति नहीं है. गंगा एक्सप्रेस पर किन वाहनों में कितना टोल लगेगा. यहां जानें सबकुछ.

अक्सर ज्यादातर टोल में टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर और ट्रैक्टर का टोल नहीं लगता है, लेकिन इस टोल पर इनसे भी टोल वसूला जाएगा. टोल प्रति किलोमीटर के हिसाब से तय किया गया है, जो वाहन की इंट्री व इग्जिट पॉइंट के आधार पर फास्टैग से स्वंय ही कट जाएगा. यह परियोजना न केवल प्रदेश की कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई देगा, बल्कि निवेश और रोजगार के भी अवसर प्रदान करेगा.

किस वाहन का कितना चार्ज?

जानकारी के मुताबिक, टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर और ट्रैक्टर के लिए 1.28 रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से टोल लिया जाएगा. वहीं कार, जीप, वैन और हल्के वाहनों का 2.4 रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से टोल वसूला जाएगा. यानी सभी वाहनों के लिए अगल-अलग टोल लिया जाएगा. इसके अलावा कमर्शियल वाहनों या मिनी बस के लिए 4.05 रुपए प्रति किलो मीटर और बस-ट्रक के लिए 8.20 रुपए प्रति किलो मीटर के हिसाब से टोल का चार्ज तय किया गया है.

ये भी पढ़ेंः 9 सालों तक अमेरिका में की नौकरी, मुंबई में कलमा नहीं पढ़ा तो गार्ड पर चाकू से हमला, कितना पढ़ा-लिखा है आरोपी जुबेर अंसारी?

PM मोदी ने किया उद्घाटन

भारी वाहनों के लिए जैसे मल्टीएक्सल और अर्थमूविंग के लिए 12.60 प्रति किलो मीटर व ओवरसाइज वाहनों के लिए 16.10 रुपए प्रति किलो मीटर की दर निर्धारित की गई है. संभावना है कि अभी कुछ दिनों तक टोल में छूट दिया जा सकता है. 594 किलोमीटर इस एक्सप्रेसवे का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है.

ज़रूर पढ़ें