OP Rajbhar On SP Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होने वाली है, जिसको लेकर सियासी पारा हाई है. यूपी विधानसभा चुनाव भले ही अगले साल होने हैं, लेकिन यूपी की राजनीति में सियासी बयानबाजी अभी से तेज हो गई है. जानें मंत्री राजभर ने अखिलेश यादव को लेकर क्या कहा?
योगी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “गोमती रिवर फ्रंट का जो फंड था. उसे आपने 2017 के चुनाव में खर्च किया. माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा की गई नोटबंदी की वजह से आप, अतीक अहमद के काले धन का इस्तेमाल नहीं कर पाए. यही वजह है कि गोमती रिवर फ्रंट का पूरा बजट खर्च करने के बावजूद सिर्फ 60 फीसदी काम ही पूरा हो सका. 40 फीसदी काम पर जो पैसा खर्च होना था, वह सैफई परिवार की तिजोरी और विधानसभा चुनाव में खर्च हुआ.
गोमती रिवर फ्रंट का जो फंड था उसे आपने 2017 के चुनाव में खर्च किया। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा की गई नोटबंदी की वजह से आप, अतीक अहमद के काले धन का इस्तेमाल नहीं कर पाए।
— Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) June 22, 2026
यही वजह है कि गोमती रिवर फ्रंट का पूरा बजट खर्च करने के बावजूद सिर्फ 60 फीसदी काम ही पूरा… pic.twitter.com/q9349GVwk5
जेल में न AC मिलेगी, न PC कर पाएंगे
उन्होंने आगे लिखा, अखिलेश बाबू को लगा था कि सरकार में वापसी के साथ अपनी चोरी छिपा ले जाएंगे. लेकिन पाप का घड़ा भर चुका था. घोटालेबाजों की सरकार हार गई. सभी घोटाला सामने आ गया. यह अखिलेश राज के भ्रष्ट काले कारनामों का यह एक नमूना भर है. एक-एक कर सारे चिट्ठे खोलूंगा. पूरी फ़ाइल लेकर बैठा हूं. माननीय संस्थाएं और माननीय एजेंसियां गोमती रिवर फ्रंट से जुड़े मामले में दूध का दूध और पानी का पानी करने में जुटी हैं और विश्वास है कि करेंगी भी. धीरज रखें- जेल में न एसी मिलेगी, न ट्विटर होगा और न ही पीसी कर पाएंगे.
ये भी पढ़ेंः CM योगी के मंच पर कुर्सी फेंक कर चले गए बीजेपी MLC बाबू लाल तिवारी, किस बात से हुए नाराज
मंत्री राजभर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर करते हुए यह लिखा है. पोस्टर में लिखा, गोमती रिवर फ्रंट सैफई परिवार का भ्रष्टाचार पार्ट- 1. हालांकि ओपी राजभर के इन आरोपों पर अखिलेश यादव की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. फिलहाल, यूपी विधानसभा चुनाव से पहले ही पक्ष-विपक्ष में तीखी बयानबाजी देखने को मिलने लगी है.
