Vistaar NEWS

UP News: सास के अंतिम संस्कार में आया था दामाद, नदी में नहाते समय खीच ले गया मगरमच्छ, नहीं मिला कोई सुराग

Gonda news

मगरमच्छ के हमले से युवक की मौत

UP News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर अपने सास के अंतिम संस्कार में पहुंचे दामाद की भी मौत हो गई. उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र में सरयू नदी में दमाद स्तान करने के लिए उतरा तभी उस पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया और खीचकर पानी के अंदर ले गया. हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि पीड़ित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

अंतिम संस्कार में शामिल होने आया था दामाद

ये युवक अपने सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए शहर से गांव आया था. लेकिन किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि सरयू में स्नान के दौरान इतना बड़ा हादसा हो गया. जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा निवासी 30 वर्षीय दीपक अपनी पत्नी के मायके उमरी गांव सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने आया हुआ था. दीपक मंगलवार को सनौली मोहम्मदपुर उदयभान पाही के पास सरयू नदी में स्नान करने पहुंचा.

दीपक नदी के अंदर उतरा तभी….

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जैसे ही दीपक नदी के अंदर गया, तभी अचानक पानी के अंदर हलचल हुई और मगरमच्छ ने दीपक पर हमला कर दिया. ऐसा लग रहा ता मानों मगरमच्छ पहले से ही दीपक का इंतजार कर रहा हो. आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही मगरमच्छ दीपक को गहरे पानी में खींच ले गया. घटना इतनी तेजी से हुई कि मौके पर मौजूद लोग सिर्फ चीखते रह गए.

ये भी पढ़ें: ‘पैसे के लिए बेटी को प्रताड़ित किया गया…समर्थ गालियां देता था’, ट्विशा शर्मा के माता-पिता की अपील न्याय मिले

Exit mobile version