Vistaar NEWS

बेटे की चाहत ने बनाया गुनहगार, हमीरपुर में बिजली विभाग का SDO बना मानव तस्कर, कहानी जानकर कांप उठेगी रूह

Hamirpur

SDO गिरफ्तार

यूपी के हमीरपुर जिले मे तैनात बिजली विभाग का एस डी ओ जैसा बड़ा अधिकारी बेटे की चाह मे मानव तस्कर बन गया और एक नवजात बच्चे की चोरी करवाने के जुर्म में जेल के सलाखों के पीछे चला गया हैं. SDO की गिरफ्तारी से बिजली महकमे मे हड़कंप मच गया हैं. दो बेटियों के बाप इस SDO को बेटे की इतनी चाह थी की उसने स्वास्थ विभाग की एक एएनएम को पांच लाख रुपये का लालच देकर उससे घाटमपुर ( कानपुर नगर ) सीएचसी से बच्चा चोरी करवाया.

कर्मचारियों ने एएनएम को पकड़ा

बच्चा चोरी के दौरान कर्मचारियों ने एएनएम को पकड़ लिया. जिसके बाद उससे पूछताछ की गई. बाद में बिजली विभाग के एसडीओ आर के वर्मा का नाम शामिल होने पर घाटमपुर पुलिस ने उनके खिलाफ मानव तस्करी व अपहरण की साजिश का मुकदमा दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी.

एसडीओ को किया गिरफ्तार

घाटमपुर पुलिस ने आरोपित एसडीओ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. कस्बा मौदहा के बिजली सब स्टेशन में करीब छह माह से तैनात आरके वर्मा के सिर्फ दो ही बेटियां हैं. बेटा न होने की चाहत में उन्होंने जनपद बांदा के बबेरु थाना के अनुवान गांव निवासी पुखरांया के देवीपुर में तैनात एएनएम गीता पत्नी विनोद को पांच लाख रुपये का लालच देकर एक बच्चा चोरी कर उन्हें देने की बात कही थी. जिसको लेकर गीता लगातार बच्चा चोरी करने के प्रयास में थी. बीते 10 मई की रात गीता घाटमपुर सीएचसी पहुंची, जहां पर उसने एक बच्चा चोरी किया और उसे लेकर जाने लगी.

स्टाफ ने उसे पकड़ लिया

तभी वहां तैनात स्टाफ ने उसे पकड़ लिया. जिसके बाद पुलिस ने गीता के खिलाफ मानव तस्करी और अपहरण का मुकदमा दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया था. पुलिस की विवेचना और गीता से की गई पूछताछ में हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में तैनात बिजली विभाग में तैनात एसडीओ आरके वर्मा के द्वारा बच्चा चोरी करने की बात बताई गई.

मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू

जिस पर पुलिस ने इनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर इनकी तलाश शुरू कर दी. घाटमपुर पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है. इस संबंध में बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता जीसी यादव का कहना है कि घाटमपुर थाने में किसी पुराने मामले में उनका मुकदमा था, जिस पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है. उनके निलंबन की कार्रवाई के लिए चीफ को पत्र भेजा गया है. मुख्यालय स्तर पर आगे की कार्रवाई होगी.

ये भी पढ़ें: गांजे के नशे में उड़ा रहा था एयर इंडिया की फ्लाइट! टर्बुलेंस में कई यात्री हुए थे घायल

Exit mobile version