Hamirpur Bridge Collapse: यूपी के हमीरपुर में बेतवा नदी पर बन रहा पुल ढहा, हादसे में 6 मजदूरों की हुई मौत

Hamirpur Bridge Collapse: हमीरपुर जिले में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढहने से 6 मजदूरों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त मजदूर ब्रिज के नीचे सो रहे थे. स्थानीय प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है.
hamirpur betwa river underconstruction bridge collapsed 6 labourers dead

हमीरपुर: निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिरने से 6 मजदूरों की मौत

Hamirpur Bridge Collapse: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बेतवा नदी पर बन रहे पुल का एक हिस्सा ढह गया. इस हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि जिस वक्त घटना घटी उस समय मजदूर पुल के नीचे सो रहे थे. SDRF और स्थानीय प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा हुआ है. आशंका जताईजा रही है कि मलबे कई मजदूर दबे हो सकते हैं.

आंधी-तूफान की वजह से हुआ हादसा

बेतवा नदी पर पुल का निर्माण मोराकंदर और कुरारा के बीच किया जा रहा है. गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात करीब 2 बजे अचानक आंधी-तूफान आया. एबीपी की रिपोर्ट के मुताबिक बारिश और तेज हवा से बचाव के लिए सभी मजदूर पुल के नीचे सो रहे थे. पुल का निर्माणाधीन हिस्सा गिरा, इस हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई.

इस हादसे के बारे में ASP अरविंद कुमार वर्मा का कहना है कि कल रात करीब 2 बजे हमें सूचना मिली कि एक स्लैब गिर गया है और उसके नीचे कुछ लोग फंस गए हैं. सूचना मिलते ही हम तुरंत मौके पर पहुंच गए. SDRF की टीम यहां मौजूद है और बचाव अभियान जारी है. हमने अब तक 5 शवों को बाहर निकाल लिया है और उनकी पहचान कर ली है.

CM योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

हमीरपुर हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है. उन्होंने संवेदनाएं प्रकट की है और इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए कहा गया है.

ये भी पढ़ें: ‘बता देना… वो और उसके गुर्गे,’ मेरठ के SP का ‘सिंघम’ स्टाइल, गैंगस्टर के घर जाकर दी सख्त चेतावनी

हादसे में इन लोगों की हुई मौत

हादसे में मरने वाले लोगों में बांदा और हमीरपुर जिले से हैं.

लोकेंद्र पुत्र राधेश्याम निषाद, निवासी थाना चिल्ला (जिला-बांदा)
कुलदीप निषाद पुत्र प्रेमचंद, निवासी थाना चिल्ला (जिला-बांदा)
सावंत यादव, निवासी भूरागढ़ (जिला-बांदा)
सभाजीत, निवासी भूरागढ़ (जिला-बांदा)
पुष्पेंद्र सिंह चौहान पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी स्वासा खुर्द (जिला- हमीरपुर)
राजेश पाल पुत्र सभाजीत, निवासी अचपुरा (जिला- हमीरपुर)

ज़रूर पढ़ें