Vistaar NEWS

पहली पत्नी को मृत बताकर की दूसरी शादी, तीसरी शादी की तैयारी में था पति, भनक लगते ही दोनों पत्नियों ने कर दिया बड़ा कांड

Etawah News

इटावा में एक युवक की दोनों पत्नियों ने साथ मिलकर किया हंगामा

Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक युवक तीसरी शादी करने जा रहा था. तभी इसकी भनक उसकी पत्नी को लग गई और फिर मामला बिगड़ गया. जानकारी के अनुसार, युवक पहले से दो शादियां कर रखा है. दोनों ने एक साथ युवक के घर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ कर दिया. फिलहाल, पुलिस ने दोनों पत्नियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. वहीं दोनों पत्नियों ने भी पति पर धोखाधड़ी, दहेज उत्पीड़न और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं.

क्या है मामला?

इटावा जिले की नई बस्ती के रहने वाले फिरोज खां ने बताया कि गुरुवार की शाम को बेटे अरशद की पत्नी रोजिश मंसूरी उनके क्लीनिक पहुंच गई. इस दौरान रोजिश के साथ उसके पिता सरफुद्दीन और मां सायरा बेगम भी पहुंच गई. इतने में ही दूसरी पत्नी सना अपने भाभी के साथ पहुंची और दोनों ने गालियां देना शुरू कर दिया. काफी देर तक गालियां देती रहीं और बाद में क्लीनिक में तोड़फोड़ शुरू कर दिया. इसके बाद घर पहुंचकर कई सामानों को बाहर निकालकर आग लगा दी.

पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया

इस मामले में दोनों पक्षों ने शिकायत दर्ज कराई है. एक ओर फिरोज खां ने अपने घर और क्लीनिक में तोड़फोड़ का आरोप लगाया है, तो वहीं दोनों पत्नियों ने पत्नियों ने भी पति पर धोखाधड़ी, दहेज उत्पीड़न और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं. फिरोज खान की शिकायत पर मौके पर पहुंची इकदिल थाना पुलिस ने दोनों पत्नियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई.

ये भी पढ़ेंः 44 दिन पहले हुई थी शादी, बहन को मुस्लिम प्रेमी के साथ देख भड़का भाई, हत्या कर कुएं में फेंका शव, बोला- बदनामी से अच्छा मार दिया

पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

दोनों पत्नियों ने पति पर आरोप लगाते हुए बताया कि जानकारी मिली थी कि अरशद तीसरी शादी करने वाला है. जब उसके पिता से इस मामले में बात करने की कोशिश की तो उन्होंने विवाद करना शुरू कर दिया. बता दें, पहली पत्नी का मामला करीब दो सालों से कोर्ट में लंबित है. वहीं दूसरी पत्नी ने बताया कि अरशद ने पहली पत्नी की मौत होने की बात बोलकर शादी की और शादी के दौरान बताया था कि उसके पिता डॉक्टर हैं. वह भी झूठ निकला. फिलहाल, पुलिस हर एंगल से जांच करने में जुट गई है.

Exit mobile version