‘कोई हमेशा बुरा या खराब नहीं होता’ मुलायम सिंह की जयंती पर भावुक हुए अखिलेश
मुलायम सिंह यादव की जयंती पर भावुक हुए अखिलेश
Mulayam Singh Yadav Birth Anniversary:: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की आज रविवार को जयंती है. इस दौरान सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भावुक पोस्ट किया है. अखिलेश यादव ने अपने पिता की बताई गई बातों का जिक्र करते हुए लिखा, ‘हर कोई हमेशा बुरा या खराब नहीं होता है. इसीलिए जब कभी कोई सच्चे मन से, निस्वार्थ भाव से रिश्ते सुधारने के लिए कदम बढ़ाए तो हाथ आगे बढ़ाने में पीछे मत हटना.’
अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव की जयंती पर उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘आज श्रद्धेय नेताजी की जयंती पर उनको कोटि-कोटि नमन करते हुए हम उनके समाजवादी सिद्धांतों और मानवीय -व्यावहारिक मूल्यों को और भी अधिक दृढ़ता के साथ आत्मसात् और जीवन के हर क्षेत्र में सक्रिय करने का संकल्प दोहराते हैं.’
आज श्रद्धेय नेताजी की जयंती पर उनको कोटि-कोटि नमन करते हुए हम उनके समाजवादी सिद्धांतों और मानवीय -व्यावहारिक मूल्यों को और भी अधिक दृढ़ता के साथ आत्मसात् और जीवन के हर क्षेत्र में सक्रिय करने का संकल्प दोहराते हैं। श्रद्धेय नेताजी से हमने जो सबसे सरल सबक सीखा वो था : ’किसी के बुरे वक़्त में साथ देना, और कोई भी हो अगर वो ‘मदद’ की उम्मीद लेकर आये तो यथासंभव सहायता करना। साथ ही एक अच्छी बात ये भी सीखी कि हो सकता है कोई किसी वजह या दबाव से आपके ख़िलाफ़ हो गया हो लेकिन हर कोई हमेशा बुरा या ख़राब नहीं होता है, इसीलिए जब कभी कोई सच्चे मन से, निस्वार्थ भाव से रिश्ते सुधारने के लिए क़दम बढ़ाए तो हाथ आगे बढ़ाने में पीछे मत हटना।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 22, 2026
पिता की सीख को याद कर भावुक हुए अखिलेश
आगे लिखा, ‘श्रद्धेय नेताजी से हमने जो सबसे सरल सबक सीखा वो था. किसी के बुरे वक्त में साथ देना, और कोई भी हो अगर वो ‘मदद’ की उम्मीद लेकर आये तो यथासंभव सहायता करना. साथ ही एक अच्छी बात ये भी सीखी कि हो सकता है कोई किसी वजह या दबाव से आपके खिलाफ हो गया हो लेकिन हर कोई हमेशा बुरा या खराब नहीं होता है, इसीलिए जब कभी कोई सच्चे मन से, निस्वार्थ भाव से रिश्ते सुधारने के लिए कदम बढ़ाए तो हाथ आगे बढ़ाने में पीछे मत हटना.’
82 वर्ष की उम्र में हुआ था निधन
बता दें, मुलायम सिंह यादव का निधन 10 अक्तूबर 2022 को 82 वर्ष की उम्र में हुआ था. जब उनका निधन हुआ. उस दौरान वे लोकसभा सांसद थे. मुलायम सिंह यूपी विधानसभा के 10 बार सदस्य और 7 बार लोकसभा सांसद रहे हैं. इसके साथ ही 3 बार प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे हैं.



