Yogi Cabinet Approval Decision: उत्तर प्रदेश के नोएडा में बने जेवर एयरपोर्ट को नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट के नाम से जाना जाएगा. योगी कैबिनेट में नाम बदलने की मंजूरी मिल गई है. सीएम योगी ने कैबिनेट की बैठक के बाद लखनऊ में प्रेसवार्ता के दौरान नाम बदलने का ऐलान किया है.
सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री के लंबे प्रशासनिक अनुभवों, दूरदर्शिता से प्रेरणा लेकर उत्तर प्रदेश ने शासन की नई कार्य संस्कृति को अपनाया. उनके मार्गदर्शन में प्रदेश नए आत्म विश्वास के साथ चतुर्मुखी प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है. प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच से आज प्रदेश विश्व स्तरीय आधारभूत संरचना और कनेक्टिविटी का नया मॉडल बनकर उभरा है.
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज बड़ा फैसला लिया है. नोएडा के जेवर में बने एयरपोर्ट का नाम बदल कर ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ कर दिया गया है. इस प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है. #JewarAirport #NoidaInternationalAirport #NarendraModi #YogiAdityanath #UttarPradesh
— Vistaar News (@VistaarNews) October 9, 2026
सीएम योगी ने कहा, “उत्तर प्रदेश की मंत्रिपरिषद ने आज एक अहम प्रस्ताव पास किया है, जिसमें सरकार के मुखिया के तौर पर प्रधानमंत्री की लगातार 25 साल की जन-सेवा की यात्रा का सम्मान किया गया है. कैबिनेट ने माना है कि 7 अक्टूबर देश के इतिहास में एक शानदार अध्याय है. यूपी की मंत्रिपरिषद, सरकार के मुखिया के तौर पर लगातार और समर्पित सेवा के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी को दिल से बधाई देती है. यह यूपी के लिए खास गर्व का पल है, क्योंकि पीएम मोदी इसी राज्य की पवित्र धरती से देश का नेतृत्व करते हुए एक लोकप्रिय जन-प्रतिनिधि और सांसद के तौर पर सेवा कर रहे हैं.”
ये भी पढ़ेंः क्या खत्म हो गया दबदबा? 37 सालों बाद संसद से बाहर हुई चंद्रशेखर फैमिली
नई ऊंचाइयों को छू रहा प्रदेश: CM योगी
इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि यूपी में भाजपा सरकार से पहले प्रदेश सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहा था. लेकिन ‘कर्मयोगी’ पीएम मोदी के मार्गदर्शन में, उत्तर प्रदेश नए आत्मविश्वास के साथ चौतरफा तरक्की की नई ऊंचाइयों को छू रहा है. यूपी की मंत्रिपरिषद हमेशा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की आभारी रहेगी कि उन्होंने लगातार राज्य के विकास को प्राथमिकता दी है.
