Shraddha Dubey Gang Extortion Trap: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का सबसे चर्चित मामला शिवा शर्मा हत्याकांड के आरोपियों ने कई खुलासे किए हैं. पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि श्रद्धा दुबे रोज रात को अपने कई लोगों के साथ लखनऊ के विभूतिखंड स्थित किसान बाजार के एक कैफे में जाती थी. जहां पर अमीर लड़कों से पहले दोस्ती करती, फिर उन्हें अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करती थी. इस दौरान श्रद्धा का साथ देने के लिए उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश हमेशा साथ रहता था. यानी कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि इस काम के लिए पूरी गैंग ही बना रखी थी.
शिवा शर्मा हत्याकांड के आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि लखनऊ के किसान बाजार स्थित एक कैफे में जाकर लोगों को फंसाने का काम किया जाता था. शिवा शर्मा से भी पहली बार यहीं मुलाकात हुई थी. जिससे पहले दोस्ती की फिर धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ाते हुए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. शिवा शर्मा से जुड़े कई दावे भी सामने आए हैं. जिसके अनुसार, श्रद्धा दुबे और उसकी गैंग के लोग शिवा शर्मा को खूब प्रताड़ित करते थे.
क्या-क्या हुआ खुलासा?
पुलिस का दावा है कि श्रद्धा दुबे और उसकी गैंग ने शिवा शर्मा को अपने नियंत्रण में ले लिया था और उसका भरपूर उपयोग करती थी. इतना ही नहीं, शिवा शर्मा को शारीरिक और मानसिक रूप से टॉर्चर करती थी. इसके बाद अपना पैर दबवाती, नचवाती और फिर वीडियो रिकॉर्ड कर लेती. श्रद्धा पर आरोप है कि उसने शिवा शर्मा के कई आपत्तिजनक वीडियो भी रखे थे, जिसे दिखाकर वह हमेशा डराती थी.
ये भी पढे़ंः 30 लाख दीयों से जगमगाएगी अयोध्या, घर बैठे भी डिजिटल माध्यम से जला सकेंगे दीप
कैफे संचालक की तलाश
पुलिस की जांच में पता चला कि श्रद्धा दुबे कई प्रभावशाली लोगों के साथ अपनी तस्वीरें क्लिक करा रखी थी, जिसे दिखाकर सब पर धौंस जमाती थी. प्रभावशाली लोगों के नाम का इस्तेमाल कर FIR भी दर्ज करा देती थी. श्रद्धा दुबे जिस कैफे में बैठकर पूरी गैंग चलाती थी. वह कैफे संचालक अपनी दुकान बंद कर फरार हो गया है. पुलिस अब उसकी भी तलाश शुरू कर दी है, ताकि उससे पूछताछ कर नए सबूत जुटाए जा सकें.
