Vistaar NEWS

कौन हैं ममता चौधरी? अजय राय से पंगा लेकर सुर्खियों में आईं, जमकर हुआ था हंगामा

mamata Chaudhary

अजय राय से पंगा के बाद सुर्खियों में आईं ममता चौधरी

UP Congress Office Dispute: उत्तर प्रदेश कांग्रेस में रविवार को कुछ ऐसी वारदात हुई, जो हैरान करने वाली थी. प्रदेश नेतृत्व की कलह खुलकर सामने आ गई. हाल ही में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की जगह पर आराधना मिश्रा ‘मोना’ को पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है. रविवार को आराधना मिश्रा ‘मोना’ का पदभार ग्रहण समारोह था, जिसमें पूर्व अध्यक्ष अजय राय समेत प्रदेश कांग्रेस के कई बड़े पदाधिकारी शामिल हुए थे. लेकिन इसी बीच किसी बात को लेकर ममता चौधरी और अजय राय के बीच तू-तू मैं-मैं होने लगी. दोनों नेताओं के समर्थक आपस में भिड़ गए और मारपीट करने लगे. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस घटना के बाद से ममता चौधरी सुर्खियों में हैं. जानें कौन हैं ममता चौधरी?

ममता चौधरी लखनऊ नगर निगम के मालवीय नगर (वार्ड नंबर 21) की पार्षद हैं और लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़कर राजनीति कर रही हैं. जानकारी के अनुसार, ममता चौधरी यूपी की नई कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा की बहुत खास हैं. ममता नगर निगम परिषद में नेता प्रतिपक्ष के साथ ही प्रदेश महिला कांग्रेस (मध्य जोन) की अध्यक्ष भी हैं.

विधानसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं ममता

ममता चौधरी काफी लंबे समय से दलितों को उत्थान और महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ रही हैं. कांग्रेस के टिकट पर साल 2022 का विधानसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं. जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. अब ममता चौधरी खूब सुर्खियों में हैं, क्योंकि उन्होंने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से पंगा ले लिया है. हालांकि, इस विवाद को लेकर दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं.

ये भी पढ़ेंः यूपी चुनाव से पहले सीएम योगी का बड़ा ऐलान, प्रदेश के 1.21 करोड़ लोगों की बढ़ेगी 50 प्रतिशत पेंशन

एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

ममता चौधरी ने अजय राय पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अपमानजनक शब्दों का उपयोग किया. उन्हें ‘औकात में रहने’ के लिए कहा. वहीं दूसरी ओर अजय राय ने सफाई देते हुए कहा कि ममता चौधरी ने अपशब्दों का इस्तेमाल किया तो समर्थकों ने इसका विरोध किया. हमने इस घटना की शिकायत पार्टी से वरिष्ठ नेताओं से करते हुए कार्रवाई की मांग की है. ममता चौधरी ने भी अजय राय की शिकायत करने की बात कही है.

Exit mobile version