Yogi Minister Strong Remark: योगी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. एक बार उन्होंने फिर विवादित बयान दिया है. उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान मंच से पूछा कि हमसे बड़ा गुंडा कोई है इस देश में? जितने भी माफिया हैं सब ओपी राजभर के यहां दरबार लगाते हैं. इस दौरान उन्होंने कई माफियाओं के नाम भी लिए.
दरअसल, ओपी राजभर बांदा जिले के बबेरू में जन अधिकार रैली के दौरान आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं बांदा पहली बार जनभागीदारी पार्टी के कार्यक्रम में आया हूं. सुना है कि यहां बहुत बड़े गुंडा रहते हैं. हमसे बड़ा गुंडा इस देश में कौन है? इस दौरान उन्होंने कहा कि ओपी राजभर के यहां मुख्तार अंसारी, धनंजय सिंह, ब्रजेश सिंह और अभय सिंह जैसे लोग दरबार लगाते हैं, तो बताइए हमसे बड़ा कोई गुंडा है.
ओमप्रकाश राजभर उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। कह रहे हैं कि हमसे बड़ा गुंडा कौन है, मैं सबसे बड़ा गुंडा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि उत्तर प्रदेश से गुंडई, माफियाराज खत्म हो गया है, दूसरी तरह इनके सरकार के कैबिनेट मंत्री बता रहे हैं कि हम सबसे बड़े गुंडे हैं।
— Dr. Ashutosh Verma (Ashutoss) (@DrVermaAshutosh) November 3, 2026
अपना झंडा-डंडा और पार्टी चाहिए
मंत्री ने आगे कहा, अगर कोई आंख दिखाने की कोशिश करेगा तो उसकी दूसरी आंख निकालने की हैसियत रखते हैं. आप घबराइए नहीं. हम चाहते हैं कि अपना झंडा, अपना डंडा और अपनी पार्टी होनी चाहिए. इस दौरान उन्होंने सभा के दौरान उपस्थित लोगों से कहा कि आज के बाद अगर कोई दूसरी पार्टी का झंडा पकड़े तो उसको बता देना कि अब हमारी पार्टी का झंडा पकड़ो. बहुत दिनों तक हमने तेरा झंडा ढोया. अब हम झंडा ढोने वाले नहीं हैं.
ये भी पढ़ेंः स्वामी प्रसाद मौर्य की गठबंधन में No ENTRY, पल्लवी पटेल को बताया बहन, असल में क्या है अखिलेश की रणनीति
कई बार दे चुके हैं विवादित बयान
ऐसा नहीं है कि ओपी राजभर पहली बार कुछ विवादित बयान दिए हैं. वे अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं. आए दिन अखिलेश यादव पर तंज कसते रहते हैं. आज अखिलेश यादव को लेकर कहा कि न जाने क्यों, आपका मन केवल मस्जिद, मजार, ईदगाह, दरगाह और कब्रिस्तान में ही लगता है. इस दौरान अखिलेश यादव को नसीहत देते हुए कहा, इतनी भी तुष्टिकरण वाली राजनीति मत कीजिए कि हिन्दू समाज आपको धिक्कारने लगे.
