Vistaar NEWS

‘पाकिस्तान से आ रही थी फंडिंग’, Gen-Z आंदोलन को लेकर राजा भैया का बयान

Raja Bhaiya Statement

Gen-Z को लेकर क्या बोले राजा भैया

Delhi Movement Gen-Z Debate: जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ ने Gen-Z को लेकर बात की है. इस दौरान उन्होंने Gen-Z आंदोलन को लेकर उनकी भाषा पर सवाल खड़े किए हैं. इतना ही नहीं उन्होंने जंतर-मंतर पर हुए Gen-Z आंदोलन को देश विरोधी बताया. इस दौरान राजा भैया ने यह भी कहा कि अब लोगों को शास्त्र के साथ शस्त्र भी धारण करना होगा.

दरअसल, राजा भैया शनिवार को रायबरेली पहुंचे थे. यह बयान उन्होंने ऊंचाहार में मंत्री मनोज पांडेय के यहां चल रही श्री शिव महापुराण कथा के दौरान दिया. राजा भैया के साथ उनके बेटे शिवराज प्रताप सिंह भी मौजूद रहे. दोनों ने कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से आशीर्वाद लिया. इसके बाद राजा भैया ने Gen-Z आंदोलन पर अपनी बात रखी.

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर क्या बोले?

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन को लेकर राजा भैया ने कहा कि पेपर लीक के खिलाफ आवाज उठाना लोकतांत्रिक अधिकार है. इसमें हमें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन वहां पर भारत माता के विरोध में ‘भारत मुर्दाबाद’ जैसे नारे लगाए गए. वहां पर आतंकियों की जय-जयकार हो रही थी, जो कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता है.

Gen-Z शब्द हमारी सभ्यता से मेल नहीं खाताः राजा भैया

राजा भैया ने कहा कि वहां पर पाकिस्तान और दूसरे देशों से फंडिंग आ रही थी, देश के युवा पिजा-बर्गर खाकर देश के ही खिलाफ नारे लगा रहे थे. भारतीयों को अपमानित किया गया. वहां पर Gen-Z ऐसी अमर्यादित भाषाओं का इस्तेमाल किया, जो स्वीकारने योग्य नहीं थी. इस दौरान उन्होंने Gen-Z को लेकर कहा कि यह शब्द हमारी सभ्यता से मेल नहीं खाता है.

ये भी पढ़ेंः चले थे गुड्डू पंडित बनने, उतर गया भूत! आगरा में दो युवकों ने लगाया घोड़े का इंजेक्शन, फिर भी नहीं जीत पाए दौड़

इस दौरान राजा भैया ने धर्म को लेकर भी बात की है. उन्होंने कहा कि अब लोगों को शास्त्र के साथ शस्त्र भी धारण करना होगा. हमारी सभ्यता के सामने बहुत खतरे हैं. हमें सजग रहने की जरूरत है.

Exit mobile version