500 Weapons Worship Event: कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार पारंपरिक शस्त्र पूजा को लेकर सुर्खियों में हैं. बेंती राजभवन में वैदिक विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ 500 से अधिक छोटे-बड़े हथियाारों की पूजा की गई. इस अनुष्ठान के बाद राजा भैया ने कुछ ऐसा कहा कि पूरा माहौल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. उन्होंने कहा कि ये ना जानो बस इतने ही हैं…हाथी के दांत खाने के लिए अलग और दिखाने के लिए अलग होते हैं.
बयान का निकाल रहे अलग-अलग मायने
शस्त्र पूजन के बाद राजा भैया का दिया हुआ बयान ये ना जानो कि बस इतने ही हैं, हाथी के दांत दिखाने के अलग और खाने के अलग होते हैं. इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाईं. पूरा माहौल तालियों से गूंज उठा. उनके इस कथन की चर्चा राजनीतिक गलियारों में भी हो रही है. इसके साथ ही उनके बयान के अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं. लोग उनके इस बयान को पिछले साल हथियारों को लेकर हुए विवाद को इस पूरे घटनाक्रम से जोड़कर देख रहे हैं.
राजा भैया अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. उनका बयान ऐसे समय में आया है, जब लोगों के बीच पारंपरिक शस्त्र पूजन को लेकर उत्सुकता बनी थी. इस बार पूजा के बाद हथियारों के साथ राजा भैया का बयान वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें: श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, लखनऊ के करोड़पति बिजनेसमैन शिवा शर्मा हत्याकांड में है आरोपी
पत्नी के आरोप, शस्त्र पूजा की रही चर्चा
पिछले साल भी राजा भैया का शस्त्र पूजन चर्चा में रहा था. उनकी रानी भवानी सिंह ने हथियारों को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने पीएम ऑफिस और केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है. इस मुद्दों पर कुंडा विधायक ने अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि हथियार उनके परिवार, सुरक्षाकर्मियों और समर्थकों से संबंधित है. इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया था कि उनके पास इनका वैध लाइसेंस है.
