Indore में CM मोहन यादव ने की शस्त्र पूजा, कहा-राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति विश्वास को सुदृढ़ करना है

Indore CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विजयदशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन के साथ पर्व मनाया. इस मौके पर विधायक गोलू शुक्ला भी मौजूद रहे. इस दौरान सीएम पारंपरिक वेशभूषा में दिखे.
mohan yadav

सीएम मोहन यादव

Indore: विजयदशमी के पावन पर्व पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर पहुंचे. यहां उन्होंने शस्त्र पूजन किया. इंदौर जिला पुलिस ने मुख्यमंत्री को सलामी दी. इस दौरान पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में सलामी कार्यक्रम आयोजित किया गया.

सीएम ने की शस्त्र पूजा

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विजयदशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन के साथ पर्व मनाया. इस मौके पर विधायक गोलू शुक्ला भी मौजूद रहे. इस दौरान सीएम पारंपरिक वेशभूषा में दिखे. कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे. शस्त्र पूजन की परंपरा विजयदशमी के दिन से जुड़ी हुई है. मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद लोगों से मुलाकात की और पर्व की बधाई दी.

सीएम ने क्या कहा ?

मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयदशमी अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है. यह पर्व हमें सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है. उन्होंने कहा कि शस्त्र पूजन केवल एक परंपरा नहीं है, बल्कि यह हमारे साहस और कर्तव्य का प्रतीक है. सीएम ने कहा इसका उद्देश्य राष्ट्र की सुरक्षा, सैन्य सामर्थ्य और आत्मनिर्भरता के प्रति सम्मान तथा नागरिकों में राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति विश्वास को सुदृढ़ करना है. मौके पर इंदौर के पुलिस कमिश्नर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया. कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए.

ज़रूर पढ़ें