Vistaar NEWS

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में सपा से किसे मिलेगा टिकट? अखिलेख यादव ने तय किया नया फॉर्मूला

Akhilesh Yadav New Election Strategy

अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav New Election Strategy: उत्तर प्रदेश में अगले साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में सभी दलों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है. 10 सालों से सत्ता से बाहर रहने वाली समाजवादी पार्टी ने भी इस बार अपनी खोई जमीन को वापस लाने का प्रयास कर रही है. लोकसभा चुनाव में नतीजे भी ठीक-ठाक ही रहे. सपा लोकसभा की तरह विधानसभा चुनाव में भी कोई गलती नहीं करना चाहती है. ऐसे में पार्टी फूंक-फूंककर कदम रख रही है. जानें क्या है सपा का नया फॉर्मूला और किसे दिया जाएगा टिकट?

समाजवादी पार्टी अपने लोकसभा के परिणाम को देखते हुए विधानसभा काफी उत्साहित है और वह विधानसभा चुनाव में कोई गलती नहीं करना चाहती. ऐसे में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने निजी एजेंसियों को प्रदेश की सभी सीटों का रिपोर्ट कार्ड तैयार करने का जिम्मा सौंप दिया है. सपा इस बार के विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह से सतर्क है. सपा सिर्फ ‘जिताऊ और टिकाऊ उम्मीदवार’ पर ही फोकस कर रही है.

रिपोर्ट कार्ड के आधार पर मिलेगा टिकट

अखिलेश यादव ने जिस एजेंसी को सर्वे के लिए हायर किया है. वह एजेंसी सर्वे कर रिपोर्ट कार्ड सौंपेंगी. रिपोर्ट कार्ड के साथ ही जिला स्तरीय नेताओं के साथ बैठक की जाएगी और वहां पर फीडबैक के आधार पर टिकट फाइनल किया जाएगा. इस दौरान नेता के जनाधार के साथ ही क्षेत्र में अच्छी छवि को ही प्राथमिकता दी जाएगी. फिलहाल, अभी रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जा रहा है.

ये भी पढ़ेंः क्या यूपी में समय से पहले होंगे विधानसभा चुनाव? इस एक तैयारी ने बढ़ाई सबकी धड़कनें

फीडबैक खराब होने पर नहीं मिलेगा टिकट

अखिलेश यादव खुद विधानसभा चुनाव में टिकट देने के लिए उम्मीदवारों के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं. पार्टी का मानना है कि भले ही दावेदारी हो, लेकिन अगर फीडबैक खराब हुआ तो टिकट नहीं मिलेगा. पार्टी का मानना है कि पिछली बार के विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण में भी कुछ गलतियां हुईं, जिसे अब वह दोहराना नहीं चाहती. इसलिए पार्टी इस बार फूंक-फूककर कदम रख रही है और जिताऊ कैंडीडेट पर ही भरोसा जताएगी. यानी जिन नेताओं का रिपोर्ट कार्ड सही नहीं रहेगा, उनके ऊपर तलवार लटक सकती है.

Exit mobile version