UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इटावा में आयोजित जनसभा के दौरान रविवार को समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, पहले समाजवादी पार्टी कहती थी, कांवड़ यात्रा नहीं होने देंगे, शिव भक्त जाएंगे दंगा हो जाएगा. वे शंख नहीं बजने देते थे, घंटा नहीं बजने देते थे. केसरिया कपड़े से तो समाजवादी पार्टी को जैसे लगता है जन्मजात दुश्मनी हो.
सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी के मुखिया पर तंज कसते हुए कहा, जो व्यक्ति 12 बजे सोकर उठेगा, उसका तो भगवान ही मालिक है, यही यूपी की दुर्गति का कारण था. आज हमारा प्रदेश उपद्रवग्रस्त प्रदेश नहीं, बल्कि ‘उत्सव प्रदेश’ बन गया है. सीएम योगी ने आगे कहा, बेटी पढ़ेगी तो परिवार में स्वावलंबन का आदर्श प्रस्तुत करेगी और उत्तर प्रदेश का ‘भाग्य’ भी बनाएगी. डबल इंजन की सरकार में आज नौकरी निकलती है, तो मैनपुरी और इटावा का नौजवान भी नियुक्ति-पत्र प्राप्त करता है. नए भारत के नए उत्तर प्रदेश के निर्माण में अपना योगदान देता है.
'वो' लोग आएंगे, फिर से 'कालरात्रि' की ओर आपको ले जाने का प्रयास करेंगे।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 26, 2026
पहचान का संकट खड़ा करेंगे, जाति के नाम पर बांटेंगे, क्षेत्र के नाम पर बांटेंगे,
ये समाज और देश के दुश्मन हैं… pic.twitter.com/QWvrWLtP5j
SP पर कसा तंज
सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए आगे कहा, ‘वो’ लोग आएंगे, फिर से ‘कालरात्रि’ की ओर आपको ले जाने का प्रयास करेंगे. पहचान का संकट खड़ा करेंगे, जाति के नाम पर बांटेंगे, क्षेत्र के नाम पर बांटेंगे, ये समाज और देश के दुश्मन हैं. 30 जुलाई 2026 से सावन की शुरुआत हो रही है. इस दौरान प्रदेश में कांवड़ यात्रा निकलेगी. कांवड़ यात्रा को लेकर सीएम योगी ने कहा कि सपा के समय में कांवड़ यात्रा नहीं हो पाता था.
ये भी पढ़ेंः Lucknow: 15 बच्चों की मौत वाले कोचिंग पर चला बुलडोजर, 32 दिन बाद अवैध इमारत पर LDA की बड़ी कार्रवाई
विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करने पहुंचे थे CM
बता दें, सीएम योगी इटावा में ₹604 करोड़ लागत की 128 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए अपनी बात कही. उन्होंने कहा, 2017 से पहले यूपी में अराजकता थी. आज यूपी में दंगा और उपद्रव नहीं है.
