दिव्या मित्तल के बाद एक और अधिकारी ने दिया इस्तीफा, यूपी से लड़ सकती हैं विधानसभा चुनाव
अनुपमा सरोज सिंह
साल 2027 के शुरूआत में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है. इससे पहले प्रदेश में चुनावी हलचल तेज है. इसी साल अगस्त महीने की 30 तारीख को पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने पद से इस्तीफा देकर राजनीति में आने का फैसला किया था. अब एक और अधिकारी ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया.
पीसीएस अनुपमा सरोज सिंह ने दिया इस्तीफा
आईएएस दिव्या मित्तल के बाद अब पीसीएस अनुपमा सरोज सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. अनुपमा यूपी सरकार में डिप्टी कमिश्नर (जीएसटी) के पद पर तैनात हैं. उन्होंने अपने इस्तीफे की जानकारी सोशल मीडिया एक्स पर साझा की है. उनका स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति यानी वॉलंटरी रिटायरमेंट मंजूर हो भी हो गया है.
इस्तीफा भी हो गया मंजूर
अनुपमा सरोज सिंह का इस्तीफा मंजूर होने के बाद से उनका यूपी की राजनीति में उतरने की अटकलें तेज हो गई हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए अनुपमा ने कहा, भविष्य में नए संकल्प के साथ नया सफर शुरू करेंगे. हालांकि अनुपमा ने विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर कोई बात नहीं की है.

कौन हैं अनुपमा सरोज सिंह
पेशे से सिंगर अनुपमा सरोज अनुपमा सरोज का एक मजबूत राजनीतिक पृष्ठभूमि से संबंध है. वह पूर्व समाजवादी पार्टी सांसद सुशीला सरोज की बेटी औरसमाजवादी पार्टी प्रवक्ता अनुराग भदौरिया की पत्नी हैं. अनुपमा की मां सुशीला सरोज लखनऊ में मोहनलालगंज से लोकसभा की सदस्य भी रह चुकी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनुपमा आने वाले विधानसभा चुनाव में भागीदार हो सकती हैं.



