Vistaar NEWS

Gen- Z के बाद अब जेन-अल्फा का प्रदर्शन, उन्नाव में सड़कों पर उतरे छात्र, रखी ये मांग

Unnao Zen- Alpha

उन्नाव में जेन-अल्फा का प्रदर्शन

School Students Block Road Demands: देश की राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर में आयोजित जेन-जी प्रोटेस्ट के बाद स्टू्डेंट्स में विश्वास बढ़ा है. अब देशभर में छात्र अपनी समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करने में पीछे नहीं हट रहे हैं. अब जेन-जी के बाद जेन-अल्फा भी प्रदर्शन पर उतर आए हैं. पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जेन-अल्फा का प्रदर्शन देखने को मिला. अब उन्नाव में भी छात्रों ने प्रोटेस्ट शुरू कर दिया है. यहां छात्र स्कूल कैंपस से बाहर निकलकर सड़कों को जाम कर दिए हैं. जानें किन मांगों को लेकर अड़े छात्र?

उन्नाव में प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों का कहना है कि स्कूल में न तो टीचर्स हैं और ना ही वहां पर मिलने वाले खाने की व्यवस्था ठीक है. खाने के नाम पर गंदा खाना परोसा जाता है, जिसकी वजह से अपनी मांगों को रखने के लिए प्रदर्शन करना पड़ा. सूचना मिलते ही जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाइश देकर शांत कराया.

बच्चों ने स्कूल के बाहर दिया धरना

छात्रों के इस प्रोटेस्ट में अब जनप्रतिनिधियों का भी समर्थन मिलने लगा है. उन्नाव की सपा नेत्री भी बच्चों के साथ प्रोटेस्ट में शामिल हुई हैं. उन्होंने खुद बच्चों के साथ मिलकर स्कूल गेट के बाहर धरना दे दिया. बच्चों ने स्कूल के बाहर मुख्य चौराहे को भी जाम कर दिया और कहा कि जब तक स्कूल में पूरे टीचर नहीं आ जाते हैं, तब तक परीक्षा नहीं देंगे.

ये भी पढ़ेंः ‘पकौड़ी खाने थोड़ी आए हैं…’, बैठक के दौरान ही भिड़े इमरान मसूद और सपा विधायक, Video

अधिकारियों ने दिया आश्वासन

फिलहाल, मौके पर पहुंचे आला अधिकारियों ने छात्रों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है. इस दौरान अधिकारियों ने बच्चों से बातचीत की और स्कूल में पहुंचकर खाने की क्वालिटी भी चेक की. इसके साथ ही अपने सामने ही बच्चों को खाना भी खिलवाया. प्रदेश मे इससे पहले लखनऊ में भी जेन-अल्फा प्रदर्शन कर चुके हैं.

Exit mobile version