Vistaar NEWS

यूपी चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा तोहफा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का बढ़ाया 50 प्रतिशत मानदेय, अब कितना मिलेगा?

CM Yogi

सीएम योगी

CM Yogi Announces Hike: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव से पहले आंगनवाड़ी सेविकाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. प्रदेश सरकार ने मानदेय को 8 हजार रुपए से बढ़ाकर 12 हजार रुपए कर दिया है. उन्होंने कहा कि पहले उत्तरप्रदेश में आंगनबाड़ी रेसिपी और पोषाहार को एक शराब माफिया संचालित करता था. उसकी ऐसी पहुंच थी कि हर व्यवस्था को प्रभावित कर सकता था, लेकिन अब भाजपा सरकार में बिल्कुल भी ऐसा नहीं है. पढ़ें सीएम योगी ने क्या कहा?

दरअसल, सीएम योगी आज मंगलवार को अयोध्या पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी सेविकाओं को बड़ा तोहफा दिया है. सीएम योगी ने आगनवाड़ी का जिक्र करते हुए कहा कि साल 2017 से पहले प्रदेश में क्या स्थिति थी? प्रदेश में उस दौरान बेईमानी तत्कालीन सरकार करती थी. प्रदेश में सभी आंगनवाड़ी केंद्र जर्जर थे, कोई सामग्री केंद्रों तक नहीं पहुंचती थी. जब सामग्री ही नहीं पहुंचेगी तो ऐसे में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की बदनामी होती थी.

सपा सरकार के समय आंगनवाड़ी के हाल बेहाल

इस दौरान उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए केंद्रों पर न तो टाट की व्यवस्था होती थी और न ही पानी की व्यवस्था होती थी. इस दौरान जो भी मासूम आंगनवाड़ी केंद्र जाता था. वह अपने साथ टाट और पानी लेकर आता था. ऐसा नहीं है कि केंद्र सरकार पैसा नहीं देती थी. केंद्र सरकार से बराबर पैसा मिलता था, लेकिन प्रदेश सरकार असंवेदनशील रवैया अपनाए रहती थी. ऐसे में आंगनवाड़ी केंद्र वीरान पड़े रहते थे.

ये भी पढ़ेंः 115 सीटें 38 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट, सपा-कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगानें CM योगी का प्‍लान

10 साल पहले कैसे था अयोध्याः सीएम योगी

सीएम योगी ने इस दौरान विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आज से करीब 10 साल पहले अयोध्या में न तो सड़क थी और न ही बिजली. था तो केवल अराजकता का तांडव. जब हमारी सरकार आई तो निर्माण शुरू किया. इस दौरान समाजवादी पार्टी ने आंदोलन करते हुए विरोध किया. इतना ही नहीं, समाजवादी पार्टी ने तो प्रभु श्रीराम का विरोध किया. अयोध्या में श्रीराम का मंदिर न बने इसके लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया.

Exit mobile version