Vistaar NEWS

UP Board 10th 12th Result 2026: वेबसाइट क्रैश होने पर कैसे देखें रिजल्ट? इन आसान तरीकों से सबसे पहले देख सकेंगे नतीजे

UP Board 10th 12th Result 2026

आज शाम 4 बजे आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट

UP Board 10th 12th Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज शाम 4 बजे 10वीं और 12वीं का परिणाम घोषित करने जा रहा है. अक्सर देखने को मिलता है कि रिजल्ट जारी होने के बाद अचानक से भारी ट्रैफिक बढ़ जाता है, जिसकी वजह से रिजल्ट चेक करने वाली वेबसाइट क्रैश हो जाती हैं. ऐसे में छात्रों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. यहां जानें अगर रिजल्ट आने के बाद वेबसाइट क्रैश हो जाए, तो क्या करें? कहां देखें रिजल्ट?

यूपी बोर्ड के करीब 52 लाख छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. उनका इंतजार आज शाम 4 बजे खत्म हो जाएगा. शाम 4 बजे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे. इस दौरान भारी ट्रैफिक की वजह से अगर वेबसाइट स्लो हो गई या फिर क्रैश हो गई, तो ऐसे में कई विकल्प हैं, जिनके माध्यम से आप अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं. बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा आप DigiLocker, UMANG ऐप और SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट तुरंत देख सकते हैं.

UMANG ऐप से चेक करें रिजल्ट

अगर वेबसाइट पर रिजल्ट नहीं देख पा रहे हैं, तो भारत सरकार के उमंग (UMANG) ऐप पर भी यूपी बोर्ड का रिजल्ट लाइव रहेगा. उमंग एप पर जाकर छात्र ‘CBSE/State Board’ के विकल्प को चुनेंगे. इस दौरान रोल नंबर और स्कूल कोड मांगा जाएगा. दोनों भरने के बाद रिजल्ट आपके सामने दिखने लगेगा. आपको यहां पर मार्कशीट भी देखने को मिल जाएगी.

बिना इंटरनेट कैसे देखें रिजल्ट?

ये भी पढ़ेंः CBSE Board 12th Result कब जारी होगा? इस लिंक से डायरेक्ट डाउनलोड होगी मार्कशीट, जानें प्रोसेस

DigiLocker पर देख सकेंगे रिजल्ट

Exit mobile version