UP Board Result 2026: कल शाम 4 बजे जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, कहां और कैसे देखें नतीजे? यहां जानें सबकुछ
यूपी बोर्ड का रिजल्ट 23 अप्रैल को जारी होगा
UP Board Result Date Declared: यूपी बोर्ड का रिजल्ट कल शाम 4 बजे जारी होगा. इसकी जानकारी माध्यमिक शिक्षा मंडल यूपी ने दी है. कहां और कैसे देखें नतीजे? यहां जानें सबकुछ.
माध्यमिक शिक्षा मंडल यूपी ने आदेश जारी करते हुए लिखा, साल 2026 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 23 अप्रैल 2026 को शाम 04:00 बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद्, मुख्यालय, प्रयागराज से घोषित किया जाएगा. परिणाम को माध्यमिक शिक्षा परिषद् की वेबसाइट www.upmsp.edu.in तथा डिजिलॉकर (Digilocker) की वेबसाइट https://results.digilocker.gov.in/ पर देख सकते हैं.
#upboardpryj #UPBoardResults2026 pic.twitter.com/eqFpy3667M
— Madhyamik Shiksha Parishad, Uttar Pradesh (@upboardpryj) April 22, 2026
52 लाख अभ्यर्थियों को रिजल्ट का इंतजार
यूपी बोर्ड में करीब 52 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी. जिसका काफी समय से इंतजार कर रहे थे. परिणाम जारी करने की डेट को लेकर लोग कई तरह के कयास लगा रहे थे. इसी बीच बोर्ड ने आधिकारिक डेट का ऐलान कर दिया है. यानी कि कल शाम 4 बजे आप अपना परिणाम चेक कर सकते हैं. रिजल्ट के साथ ही बोर्ड टॉपर्स की लिस्ट भी जारी होने की संभावना है.
ये भी पढे़ंः रेडियो के लिए पत्नी ने दी थी जान, 44 साल बाद आत्महत्या मामले में बरी हुआ पति, जानिए कोर्ट ने क्या कहा
कैसे चेक करें रिजल्ट?
- अभ्यर्थी रिजल्ट चेक करने के लिए यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं.
- इसके बाद यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट 2026 (10वीं) या यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 (12वीं) की लिंक पर क्लिक करें.
- जब नया टैब खुल जाए, तो अपना रोल नंबर डालकर सबमिट कर दें.
- इस दौरान आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा. आप चाहें तो इसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए रख सकते हैं.