CBSE Board 12th Result कब जारी होगा? इस लिंक से डायरेक्ट डाउनलोड होगी मार्कशीट, जानें प्रोसेस

CBSE Board 12th Result: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. डेटा अपलोडिंग का काम शुरू है, जो अंतिम चरण में है. यानी जल्द ही परिणाम आने की उम्मीद है.
CBSE Board 12th Result

कब आएगा CBSE Board 12th Result?

CBSE Board 12th Result: सीबीएसई (CBSE) 12वीं बोर्ड रिजल्ट कब जारी होगा? इसको लेकर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं. जानकारी के अनुसार नतीजों का इंतजार आखिरी दौर पर है. यानी कि कभी भी रिजल्ट जारी हो सकता है. सीबीएसई 12वीं बोर्ड में देशभर के करीब 18 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी. परीक्षार्थी अब परिणाम का इंतजार कर रहे हैं. यहां जानें आप अपना परिणाम कहां और कैसे देख सकते हैं.

सीबीएसई (CBSE) 12वीं बोर्ड रिजल्ट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन माना जा रहा है कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह या फिर मई के पहले सप्ताह में जारी हो सकता है. अगर आपने भी परीक्षा दी है रिजल्ट चेक करना चाह रहे हैं, तो अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और एडमिट कार्ड आईडी तैयार रखें. ताकि रिजल्ट आने के बाद तुरंत चेक कर सकें.

कब जारी होगा परिणाम

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. डेटा अपलोडिंग का काम शुरू है, जो अंतिम चरण में है. यानी जल्द ही परिणाम आने की उम्मीद है. रिजल्ट चेक करने के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in या फिर resultscbse.nic.in पर जाएं.

ये भी पढ़ेंः केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, बढ़ गया 2% महंगाई भत्ता, मोदी कैबिनेट से मिली मंजूरी

कैसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम?

  • CBSE 12वीं बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं.
  • नया विंडो ओपेन होने पर Class XII Result पर क्लिक करें.
  • यहां पर अपना रोल नंबर और जन्मतिथि भरें.
  • आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट दिख जाएगा. आप चाहें, तो इसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए प्रिंट आउट रख सकते हैं.

मार्कशीट देखने के लिए क्या करें?

  • अगर रिजल्ट के बाद तुरंत मार्कशीट देखना चाहते हैं, तो डिजीलॉकर पर जा सकते हैं.
  • इसके लिए सबसे पहले डिजीलॉकर ऐप इंस्टॉल करें या फिर ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • आधार कार्ड के माध्यम से अकाउंट को वेरिफाई कर लें.
  • रिजल्ट क्लियर होने के बाद CBSE विकल्प को चुनें और अपना रोल नंबर, 6-अंकों का सिक्योरिटी पिन (जो आपको स्कूल से मिला है) भरें. आपकी मार्कशीट शो होने लगेगी. आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं.

ज़रूर पढ़ें