Vistaar NEWS

यूपी की 11 सीटों पर सपा ने किए प्रभारी नियुक्त, कांग्रेस के साथ सीटों को लेकर अब तक नहीं बनी बात

akhilesh yadav

अखिलेश यादव (File Photo)

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच अभी तक सीटों के बंटवारे को लेकर बात नहीं बन पाई है. दोनों ही दलों के बीच बैठकों का दौर जारी है. इधर सपा अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट भी जारी कर चुकी है. इनता ही अब पार्टी ने चुनाव के लिए 11 सीटों पर पीडीए प्रभारि‍यों की नियुक्तियां भी कर दी है.

समाजवादी पार्टी ने 29 नवंबर 2026 शनिवार को आगामी 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 11 विधानसभा सीटों पर ‘SSR PDA प्रभारी’ नियुक्त किए हैं. कांग्रेस के साथ गठबंधन की चर्चा के सपा लगातार चुनावी कदम आगे बढ़ाती जा रही है. इस वजह से राजनीति माहौल भी गर्माया हुआ है.

इन 11 नामों को की लिस्ट की जारी

समाजवादी पार्टी की ओर से बागपत से सुखेंद्र तोमर, लोनी से अनिल कसाना और गाजियाबाद से अभिषेक गर्ग को पीडीए प्रभारी घोषित किया गया है. वहीं, नोएडा से मुकेश शर्मा, हाथरस से रामनारायण काके और सादाबाद से देवेंद्र अग्रवाल को पीडीए प्रभारी घोषित किया गया है.

वहीं मथुरा के छाता सीट से लोकमणि जादौन, मांट से संजय लाठर, बाह से कृष्ण वर्मा निषाद को पीडीए विधानसभा प्रभारी बनाया गया है. शाहजहांपुर के तिलहर सीट पर रोशनलाल वर्मा और जालौन के कालपी के श्रीराम पाल को पीडीए प्रभारी बनाए गए हैं.

क्या है अखिलेश यादव का प्लान?

रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर के पहले सप्ताह में समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट भी जारी कर सकती है. राजनीति के जानकारों का कहना है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी चुनाव के मैदान में नेताओं को तैयारी का पूरा वक्त देने का निर्णय लिया है.

Exit mobile version